back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

दरभंगा के सिंहवाड़ा में पंचायत समिति सदस्य मानक के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था नहीं होने से दिखे नाराज

spot_img
- Advertisement -

सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड कार्यालय के ट्रायसम भवन में पंचायत समिति सदस्यों का गैर आवासीय प्रशिक्षण सोमवार को समापन होने के साथ जनप्रतिनिधियों ने अव्यवस्था के खिलाफ आक्रोश जताया।

- Advertisement -

प्रथम पाली प्रशिक्षण दो बजे समाप्त होने के बाद अधिकांश समिति सदस्य बिना भोजन नाशता के ट्रेनिंग से बाहर निकल गये। कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर विरोध प्रकट कर नारे बाजी करने लगे। कुछ समिति सदस्य कैमरे के सामने न आकर अंदर से अव्यवस्था को लेकर आक्रोशित दिखे।

- Advertisement -

वहीं अधिकांश सदस्यों ने अपनी बात मिडिया के सामने रखी। पंचायत समिति शकील खान, श्याम कुमार शर्मा,उषा देवी,मनोज कुमार सिंह, सीमा देवी, कौशल्या देवी, नैनो देवी, इम्तेयाज अहमद गुड्डू, बिदुर झा, मो.अरसी अन्य का आरोप था कि सरकारी गाइड लाइन के मुताबिक त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि के प्रशिक्षण की व्यवस्था पंचायती राज विभाग की ओर से नहीं किया गया है।दरभंगा के सिंहवाड़ा में पंचायत समिति सदस्य मानक के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था नहीं होने से दिखे नाराजअस्थुआ पंचायत समिति सदस्य श्याम कुमार शर्मा ने कहा सरकारी पत्र का हवाला देकर कहा कि दो सौ रूपया का भोजन देने का आदेश है जो मानक के अनुरूप नहीं है। समापन के दिन भोजन के बदले नास्ता यह कहकर दिया जाना की सोमवार को फेस्टीवल है यह उचित नहीं है।तीन दिन बाद भी समिति को विभाग का फ़ोल्डर अप्राप्त है। प्रशिक्षणकर्ता को दो सौ रूपये प्रतिदिन के हिसाब से यात्रा भत्ता देना है लेकिन इस दिशा में अबतक राशि अप्राप्त होने के साथ मात्र प्रति समिति को दो सौ रूपये देने की बात सामने आ रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cyber Fraud: एक फोन कॉल और खाते से 88 हजार रुपये गायब, जानिए कैसे ठगों ने बिछाया अपना जाल

दरभंगा के सिंहवाड़ा में पंचायत समिति सदस्य मानक के अनुरूप प्रशिक्षण व्यवस्था नहीं होने से दिखे नाराजइस सबंध में प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी मधुकांत प्रसाद ने बताया है कि सोमवार के प्रशिक्षण में पंचायत समिति विलंब से आने के बाद नाश्ता करके चले गये।पिछले दो दिन के प्रशिक्षण में उनके साथ पहुंचे स्वजनों ने भी भोजन किया है।

इधर इस व्यवस्था के खिलाफ डीएम व बीडीओ पंचायत समिति सदस्य व उनके प्रतिनिधियों में राजा पासवान,अरशी अहमद, विधापति झा, कन्हैया मिश्र, कारी सहनी, हसरत प्रवीण,नगीना देवी ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन सौंपकर कहा है कि प्रशिक्षण के नाम पर महज खाना पूर्ति किया गया है इसलिए दोबारा व्यवस्थित ठंग से जनप्रतिनिधि के सम्मान में ट्रेनिंग कराया जाए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नई कार खरीदने के लिए बेस्ट Car Payment Options: EMI, डाउन पेमेंट या कैश?

Car Payment Options: नई कार खरीदने का सपना हर किसी का होता है, लेकिन...

स्मार्ट टीवी पर बंपर छूट: अब सस्ते में खरीदें 55-इंच के शानदार मॉडल

Smart TV: अगर आप एक नया स्मार्ट टीवी खरीदने की योजना बना रहे हैं...

Patna News: गंगा पथ पर बन रहा 7 KM लंबा ‘ग्रीन कॉरिडोर’, पटना बनेगा नया पर्यटन हब

Patna News: शहर की धड़कनें तेज हैं, सड़कें दौड़ती हुई नदियां, और प्रदूषण का...

Supaul News: सुपौल में सस्पेंस और सन्नाटे के बीच Muzaffurpur की महिला कॉन्स्टेबल की मौत, बाथरूम में मिली फंदे से लटकी लाश,

सुपौल न्यूज़: जीवन का धागा जब असमय टूटता है, तो पीछे छूट जाती हैं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें