back to top
15 नवम्बर, 2024

Darbhanga में कहां हुई हथियार के बल पर लूट? कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर ₹50 हजार नकद और सोने की अंगूठी छीनी, पढ़िए

spot_img
- Advertisement - Advertisement

जाले। नगर परिषद क्षेत्र के लतराहा निवासी स्व. अब्दुल रज्जाक के पुत्र नजीर अहमद अंसारी ने थाना में लिखित आवेदन देकर बताया है कि 12 नवंबर की रात करीब 9 बजे दोघरा चौक से घर लौटने के दौरान उनके साथ बदमाशों ने हथियार के बल पर लूटपाट की।

- Advertisement - Advertisement

रिवाल्वर कनपटी पर रखकर लूटपाट

पीड़ित के अनुसार, जैसे ही वह लतराहा रोड में दाखिल हुए,

- Advertisement - Advertisement

• लतराहा निवासी खुर्शीद अंसारी (पुत्र: याकूब अंसारी),
मन्ना अंसारी (पुत्र: स्व. इसराइल अंसारी),
• तथा 3–4 अज्ञात व्यक्ति (मुंह पर गमछा बांधे)

- Advertisement -

ने उन्हें घेर लिया।

पीड़ित ने बताया—

• मन्ना और खुर्शीद ने रिवाल्वर उनकी कनपटी से सटा दी
• 50,000 रुपये नकद
• दो हजार की सोनाटा घड़ी
• एक सोने की अंगूठी

छीन ली गई।

लूट के दौरान बदमाशों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए।

हंगामा सुनकर जुटे लोग, आरोपियों को भागते देखा

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कई स्थानीय लोगों ने भी खुर्शीद और मन्ना अंसारी को भागते हुए देखने की पुष्टि की।

मामला दर्ज, एसआई सुल्तान अहमद को दी गई जांच

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जिम्मेदारी एसआई सुल्तान अहमद को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga ने रचा इतिहास, बिहार को मिलीं सबसे कम उम्र की विधायक, Maithili Thakur, जानिए कितने वोटों से बनीं Youngest MLA of Bihar

लगभग एक दशक पहले जब बिहार की एक संकोची किशोरी ने अपनी मधुर आवाज...

Darbhanga Police को बड़ी सफलता — मोटरसाइकिल और मोबाइल चोर गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार, 1 देशी कट्टा समेत चोरी का सामान बरामद

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर। बहेड़ा थाना पुलिस ने चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी...

Darbhanga ‘s Gaura Bauram — रोमांचक मुकाबले में NDA के सुजीत कुमार सिंह विजयी, महागठबंधन के Afzal Ali Khan को 5,669 वोटों से हराया

गौराबौराम। गौरा-बौराम विधानसभा सीट पर हुए बेहद रोमांचक और कड़े मुकाबले में एनडीए समर्थित...

Bihar को मिला अलादीन का ‘ चिराग ‘, जानिए किसने दिया NDA को सुपर स्ट्रॉन्ग फिनिश?

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने जहां राजग का आत्मविश्वास चरम पर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें