back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 16, 2026
spot_img

Darbhanga Airport पर सेना के जवान गिरफ्तार, बैग से मिले 9 कारतूस

spot_img
- Advertisement - Advertisement

प्रभास रंजन। दरभंगा (Bihar): दरभंगा एयरपोर्ट (Darbhanga Airport) पर एक चौंकाने वाले घटनाक्रम में सेना के एक जवान को गिरफ्तार किया गया है। जवान की पहचान सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के सींघोरवा गांव के रहने वाले करनजीत कुमार चौधरी के रूप में हुई है। वह वर्तमान में जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं।

- Advertisement -

मुख्य बिंदु:

- Advertisement -
  • कौन, कहां के हैं जवान: सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के सींघोरवा गांव के रहने वाले करनजीत कुमार चौधरी
  • कहां हुई गिरफ्तारी: दरभंगा एयरपोर्ट
  • क्या मिला: बैग से 9 कारतूस बरामद
  • क्या है मामला: स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है
  • अगला कदम: पुलिस पूछताछ कर रही है
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बिरौल में Bihar Board Matric Exam की तैयारी पूरी, 9 केंद्रों पर लागू रहेगी धारा 144, जानें क्या हैं नए नियम

जानकारी के अनुसार,दरभंगा एयरपोर्ट पर सेना के जवान सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना क्षेत्र के सींघोरवा गांव के करनजीत कुमार चौधरी की गिरफ्तारी हुई है। एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग के दौरान सेना के जवान करनजीत कुमार चौधरी को सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

स्क्रीनिंग के दौरान हुई गिरफ्तारी

बुधवार को जब करनजीत कुमार चौधरी दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में सवार होने के लिए एयरपोर्ट पर पहुंचे तो उनकी सामान की स्क्रीनिंग की गई। इसी दौरान उनके बैग से 9 कारतूस बरामद हुए। इस घटना से एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया।

एपीएसयू टीम ने संभाला मामला

कारतूस मिलने के बाद तुरंत ही एयरपोर्ट पर तैनात एपीएसयू (Airport Police Security Unit) टीम ने जवान को हिरासत में ले लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूछताछ के बाद मामले को दरभंगा सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mahashivratri: प्रशासनिक अनुमानों के बांध टूट गए... शिवनगरी कुशेश्वरस्थान में उमड़ा जनसमूह का सागर... ब्रह्म मुहूर्त से गूंजा मिथिला का देवघर

जवान ने क्या बताया

पूछताछ में जवान ने स्वीकार किया कि वह सेना में कार्यरत हैं। जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि वह छुट्टी पर घर आए थे और अब वापस जा रहे थे।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

दरभंगा सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जवान से पूछताछ जारी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AI Technology: भारत में शुरू हुआ वैश्विक AI इम्पैक्ट समिट 2026

AI Technology: भारत एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच पर कदम रखने को तैयार है, जहां...

Renault Duster: तीसरी जनरेशन रेनो डस्टर आ रही है नए अवतार में, जानें क्या मिलेगा खास!

लॉन्च से पहले जानें नई Renault Duster के दमदार अपडेट्सनई Renault Duster का इंजन...

RRB NTPC परीक्षा तिथि घोषित: लाखों उम्मीदवारों का इंतजार खत्म

RRB NTPC: रेलवे में नौकरी पाने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें