- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। विश्वविद्यालय थाना की पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के मामले में फरार चल रहें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
- Advertisement -
थानाध्यक्ष सत्य प्रकाश झा ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत शराब मामले को लेकर दो वर्ष पहले थाना में एक मामला 106/20दर्ज किया गया था। इसमें सदर थाना क्षेत्र के गौशाघाट निवासी रामचन्द्र महतो के पुत्र मुकेश महतो को आरोपी बनाया गया था।
- Advertisement -
उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी फरार चल रहा था। उन्होंने कहा कि इसी मामले में मुकेश महतो को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -






