

केवटी, देशज टाइम्स। प्रखंड की आशा सोमवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गईं। हड़ताली आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने सीएचसी, केवटी-रनवे के समक्ष आक्रोपूर्ण प्रदर्शन किया। मांगों के समर्थन में नारेबाजी की।
प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से सीएचसी पहुंची सैकड़ों आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने बिहार चिकित्सा जन स्वास्थय कर्मचारी संघ, प्रखंड शाखा केवटी-रनवे इकाई के बैनर तले सीएचसी से जुलूस निकालकर प्रखंड मुख्यालय होते हुए पुनः सीएचसी पहुंचकर सीएचसी के मुख्यद्वार के सामने आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गई।
जुलूस का नेतृत्व बिहार चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला संयोजक शांति देवी एवं आशा भावना देवी ने संयुक्त रुप से किया।
जुलूस में शामिल आशा एवं आशा फैसिलिटेटरों ने पारितोषिक नहीं मानदेय चाहिए, एक हजार में दम नहीं दस हजार से कम नहीं, सभी को सरकारी सेवक घोषित करने आदि नारा लगा रहे थे।
इस अवसर पर संध के प्रखंड मंत्री दिगंबर यादव की अध्यक्षता एवं कोरियर संध के प्रखंध्यक्ष लक्ष्मण कुमारी शाही के संचालन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए संध के पूर्व राज्य उपाध्यक्ष विद्या नंद मिश्र ने कहा कि आशा एवं फैसिलिटेटरो की मांग पूरा करें सरकार नही तो संघ सड़क पर उतरेगा। इसकी जवाबदेही सरकार पर होगी।
इससे पहले मांगों से संबंधित मांग पत्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.निर्मल कुमार लाल को सौंपा। सभा को सकिंद्र यादव, पिंकी देवी, रंजीता देवी, तब्स्सुम आरा, सोनी कुमारी, मीना देवी, गीता देवी, इंदु कुमारी सहित अन्य कई ने संबोधित किया।



