back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

बिरौल में एंबुलेंस सेवा के बीच आशा की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था

spot_img
- Advertisement - Advertisement

उत्तम सेन गुप्ता, बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। पहले एम्बुलेंस सेवा फिर आशा कार्यकर्ता के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाने से बिरौल प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है।

- Advertisement -

सीएचसी बिरौल मे महारानी देवी एवं अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र पर पोखराम मे रंजन कुमारी के नेतृत्व में आशा कार्यकर्ताओं ने अपने चार सूत्री मांगों के समर्थन में अलग अलग समय में प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए तथा मांग पूरी होने तक स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कार्य का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।

- Advertisement -

मुख्य मांगों पर चर्चा करते हुए प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे रंजन देवी और महारानी देवी ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिले,प्रोत्साहन राशि के स्थान पर सभी आशा को मानदेय निर्धारित करने सहित अन्य मांग सरकार के समक्ष संघ की ओर से रखा गया है। प्रदर्शन में शर्मिला देवी, सरिता देवी, रेणु देवी, शोभा देवी, सीमा देवी, आरती देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: नवादा में भगवान वेंकटेश के सिंहासन प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आगाज, 108 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा, पूरा Benipur भक्ति में सराबोर

स्वास्थ्य प्रबंधक एम फारुकी ने बताया कि शुक्रवार को शाम पांच बजे हड़ताल को लेकर एक स्मार पत्र आशा कार्यकर्ताओं की ओर से प्राप्त हुआ है। इन लोगों के हड़ताल पर चले जाने से खासकर प्रस्व व टीकाकरण कार्य बाधित हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हड़ताल से उत्पन्न होने वाले समस्या से निपटने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Aaj Ka Panchang: 23 फरवरी 2026, सोमवार का पावन पंचांग

Aaj Ka Panchang: आज 23 फरवरी 2026, सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ की भक्ति...

Zareen Khan की मां अस्पताल में भर्ती: एक्ट्रेस ने मांगी दुआएं, कहीं ये बात!

Zareen Khan News: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में अक्सर सितारों की निजी जिंदगी...

सामंथा रुथ प्रभु ने बताया ट्रोलर्स से निपटने का अपना धांसू तरीका, ‘मां इंटी बंगाराम’ से पहले खोला राज!

Samantha Ruth Prabhu News: साउथ की सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ-साथ...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें