back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

दरभंगा की जाले में आशा की हड़ताल से चरमराईं स्वास्थ्य व्यवस्था

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। आशा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान जाले के आशा कार्यकर्ता सोमवार 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। रेफरल अस्पताल जाले के समक्ष बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। इनकी नौ सूत्री मांगपत्र में कहा गया है कि उन्हें पारितोषिक के बदले मानदेय दिया जाए।

आशा को पेंशन निर्धारित हो। एक हजार के बदले 10 हजार मानदेय निर्धारित करें। इसके अलावे नौ सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठी आशा की धरनास्थल पर जाले प्रखंड की अध्यक्ष ममता देवी की अध्यक्षता में सभा हुई।

- Advertisement -

इसको संबोधित करते हुए आंदोलन के नेता देवेंद्र कुमार ने कहा कि सभी आशा को पारितोषिक नहीं राज्य कर्मी का दर्जा देने, सभी आशा व फैसिलिटेटर को 10 हजार मासिक वेतन दे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा Sanskrit Competition में तीन सगे भाई-बहनों का जलवा, एक साथ 7 पुरस्कार जीतकर रचा इतिहास

साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में मृत आशाओं के परिवार को 4 लाख मुआवजा, सभी आशा फैसिलिटेटर को पेंशन योजना बहाल करे। कोरोना महामारी में ड्यूटी कर रही सभी आशाओं को 10 हजार रूपया कोरोना भत्ता देने, आशा को आधा अधूरा नहीं पूरा ड्रेस मुहैया कराने सभी आशा फैसिलिटेटर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहन राशि मासिक वेतन भुगतान की मांगों का वह जोरदार समर्थन करते हैं।

- Advertisement -

उन्होंने कहा कि आशा की मांगों पर सरकार अविलंब पहल करें। हड़ताल पर बैठी ममता देवी सुधा देवी, पूनम देवी, किरण देवी, रेखा देवी, बेबी देवी, रूबी कुमारी, रेहाना खातून, गायत्री देवी, ललिता देवी आदि आशा ने संबोधित किया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: फतुलाहा नदी किनारे 'मौत' की धधक... पढ़िए Benipur में अवैध शराब भट्टी, हथौड़ा, सरगना, 4 गिरफ्तार और कौन फरार!
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tejasswi Prakash Karan Kundrra: क्या सच में शादी के बंधन में बंधेंगे ये लवबर्ड्स?

Tejasswi Prakash Karan Kundrra: टीवी के सबसे प्यारे और पॉपुलर कपल्स में से एक...

प्रीमियम Mid-Size Sedan: शहर और राजमार्गों के लिए बेहतरीन विकल्प

Mid-Size Sedan: क्या आप शहर की सड़कों पर शानदार प्रदर्शन और राजमार्गों पर बेजोड़...

सहायक स्टाफ नर्स पदों पर बंपर Staff Nurse Recruitment: 390 रिक्तियां घोषित, जल्द करें आवेदन!

Staff Nurse Recruitment: देश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में करियर बनाने...

Darbhanga News: सिंहवाड़ा में दशकों पुराने ब्लॉक ऑफिस पर चलेगा बुलडोजर, DM Kaushal Kumar ने दिए आदेश, बनेगा हाईटेक भवन

Darbhanga News: जैसे पुरानी और जर्जर हो चुकी यादों को मिटाकर एक नई कहानी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें