मई,17,2024
spot_img

Darbhanga के बेनीपुर में बनेगा अशोक भवन, निर्माण को मिली नगर विकास से स्वीकृति

spot_img
spot_img
spot_img

सतीश झा, बेनीपुर। बेनीपुर अनुमंडल मुख्यालय में नगर विकास विभाग की ओर से सम्राट अशोक भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में स्थल चयन के साथ-साथ सभी आवश्यक बिंदुओं पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया।

जानकारी के अनुसार, पिछले कई माह से बेनीपुर अनुमंडल मुख्यालय में सम्राट अशोक भवन निर्माण के लिए प्रयास किया जा रहा था। इसकी स्वीकृत नगर विकास विभाग की ओर से मिलते ही स्थल चयन के लिए अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

उक्त आलोक में आज अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से प्रखंड कार्यालय सह आवासीय परिसर में पथ निर्माण विभाग के प्रमंडलीय कार्यालय के बगल में खाली भूमि पर सम्राट अशोक भवन निर्माण का निर्णय किया गया।

इसके लिए नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार को अधिकृत करते हुए अंचलाधिकारी से अनापत्ति प्रमाण पत्र लेने का निर्देश दिया गया।

साथ ही प्रभारी अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को निर्देशित करते हुए भूमि का सत्यापन एवं मापी जल्द सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इससे नगर विकास विभाग की ओर से उक्त भवन का निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ हो सके।

इस अवसर पर स्थानीय विधायक विनय कुमार चौधरी, कुशेश्वरस्थान विधायक अमन भूषण हजारी, अनुमंडल पदाधिकारी शंभु नाथ झा, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीपक कुमार ,अंचल अधिकारी रविकांत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  Kusheshwar Asthan @Darbhanga News: कुशेश्वर की अनुष्का, कहां गई? कोसी की 10KM की खाक, SDRF खाली हाथ

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें