spot_img

Darbhanga News | Benipur News | बेनीपुर में 3 माह में तीसरे CO बने Ashwini Kumar, लगाएंगें समस्याओं के अंबार पर मरहम

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News | Benipur News | बेनीपुर में 3 माह में तीसरे CO Ashwini Kumar बने हैं। सोमवार को उन्होंने पदभार ग्रहण कर लिया। ऐसे में लोगों की अपेक्षाएं इनसे काफी है। लोग इस उम्मीद में हैं जो समस्याओं का अंबार लगा है उसपर जल्द मरहम लगने लगेगा जहां…

- Advertisement -

Darbhanga News | सीओ अश्विनी कुमार ने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया है

बेनीपुर अंचल अधिकारी के रूप में 3 माह के अंदर तीसरे अंचल अधिकारी अश्विनी कुमार ने सोमवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। निवर्तमान अंचलअधिकारी कुमारी पल्लवी का स्थानांतरण दो माह के अंदर सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी के रूप में अन्यत्र हो गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News | कुमारी पल्लवी 13 फरवरी को सीओ बनीं थी

जानकारी के अनुसार, कुमारी पल्लवी पिछले 13 फरवरी को बेनीपुर में अंचलाधिकारी से के रूप में अपना योगदान दिया था। इससे पूर्व रविकांत कुमार जो बेनीपुर अंचल में ही राजस्व पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे उन्हें पूर्व अंचल अधिकारी भुवनेश्वर झा के स्थान पर प्रभारी के रूप में प्रति नियुक्त किया गया था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident जाले नगर परिषद में दर्दनाक हादसा: ब्रेकर पर बाइक लड़खड़ाई -दो सफाई कर्मियों समेत तीन लोग गंभीर, DMCH में भर्ती!

Darbhanga News | समस्तीपुर से आएं हैं नए सीओ अश्विनी

वर्तमान अंचल अधिकारी अश्विनी कुमार पड़ोसी जिला समस्तीपुर के पूसा अंचल से स्थानांतरित होकर बेनीपुर में अंचल अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया है। इन्होंने पूर्व स्थान पर एक योग्य एवं सक्षम अंचलाधिकारी के रूप में अपना पहचान कायम किया था। अब बेनीपुर में देखना है कि पिछले एक पंचवर्षीय से पटरी से उतरे अंचल कार्यालय की व्यवस्था को कहां तक सुधार पाएंगे।

यह भी पढ़ें:  दरभंगा में दबंगई नहीं चली! शराबबंदी के बीच पुलिस ने दबोचा फरार तस्कर, घर से मिली हजारों लीटर शराब

Darbhanga News | लगाएंगें समस्याओं के अंबार पर मरहम

विगत 4 वर्षों में दाखिल खारिज, परिमार्जन, भू लगान रसीद निर्गत करने,अतिक्रमण हटाने सहित अन्य प्रमाण पत्र निर्गत करने की व्यवस्था काफी लचर हो चुकी थी। जिससे आम लोगों में काफी आक्रोश एवं स्थानीय प्रशासन के एवं सरकार के प्रति खिन्नता थी।अब देखना है नए अंचल अधिकारी कहां तक अंचल कार्यालय के ध्वस्त व्यवस्था को सुधर पाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Trump Iran Conflict ईरान पर ट्रंप का ‘महा-दावा’: “यह जंग बहुत जल्द खत्म होगी, इतिहास मुझे याद रखेगा”

Trump Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा और तेहरान को परमाणु हथियार नहीं #TrumpIranConflict,#HormuzStrait,#MiddleEast

मुजफ्फरपुर में मातम! चारा लेने गई मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की नहर में डूबने से मौत, दिल दहला देगी ये खबर

Muzaffarpur Drowning: मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तुर्की थाना क्षेत्र में तिरहुत नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला अस्पताल में भ #MuzaffarpurNews,#BiharTragedy,#DrowningIncident

कटिहार में सनसनीखेज वारदात! रेलवे लोको पायलट ने नौकरी का झांसा देकर फंसाया, फिर किया दुष्कर्म, बनी SIT, 12 घंटे में दबोचे अपराधी

Katihar Police: कटिहार पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने वाले रेलवे लोको पायलट चंदन कुमार और उसके साथी विनय कुमार दास को मात्र 12 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है #KatiharPolice,#BiharCrime,#RapeArrest

Darbhanga LNMU Sports दरभंगा मिथिला यूनिवर्सिटी में खेल शिक्षा का बड़ा ऐलान: VC Sanjay ने खोला नया सेंटर, ग्रामीण बेटियों को मिलेगा सुनहरा...

Darbhanga LNMU Sports: दरभंगा के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में खेल शिक्षा को नई दिशा मिली है। नवनिर्मित व्याख्यान कक्ष का उद्घाटन हुआ और 2026-27 से नया प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुर #DarbhangaNews,#LNMU,#BiharSports