spot_img

Darbhanga News: आध्यात्मिक जागृति: जीवन के गहरे अर्थ की खोज, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में अष्याम महायज्ञ का समापन

spot_img
- Advertisement -

महायज्ञ का आयोजन | जय श्रीराम की जयघोष के बीच कमला नदी के पवित्र जल में कलश विसर्जन के साथ रविवार को प्रखंड के भरडीहा पोद्दार निवास के सामने दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित अष्याम महायज्ञ संपन्न हुआ।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

पूर्णाहुति और वैदिक मंत्रोच्चारण

इससे पहले पंडित श्री राम एवं मुख्य यजमान सिकेन्दर यादव सहित कई ग्रामीणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूर्णाहुति देकर विगत दो दिनों से चल रहे नामधुन अष्टयाम महायज्ञ का विधिवत समापन किया गया।

- Advertisement -

कलश विसर्जन यात्रा

तत्पश्चात, गाजे-बाजे और आकर्षक झांकियों के साथ 101 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश विसर्जन यात्रा निकाली गई। यह यात्रा नगर भ्रमण करते हुए गांव के बगल से होकर गुजरने वाले कमला नदी के तट पर पहुंची, जहां समदाउन पर आधारित विदाई गीत गाकर कलश को पवित्र जल में प्रवाहित किया गया।

- Advertisement -

भक्तिमय वातावरण

इस दौरान जय श्रीराम, हर हर महादेव की जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा।

महायज्ञ की शुरुआत

मालूम हो कि ग्रामीणों के सहयोग से बीते शनिवार को अष्टयाम महायज्ञ का शुभारंभ किया गया था, जिसमें ग्रामीणों के अलावा आस-पास के कई गांवों की कीर्तन मंडली द्वारा विभिन्न तर्जों पर हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे की नाम धुन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

विपक्ष पर विजय सिन्हा का ‘खिसियानी बिल्ली’ वाला हमला: ’15 साल सिर्फ बिहार को लूटा, अब सवाल उठा रहे’

Bihar Politics: बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 15 साल तक सत्ता में रहने वालों ने बिहार को लूटा और अब 'खिसियानी बिल्ली' क#BiharPolitics,#VijayKumarSinha,#NDA

बिहार में बिजली ग्राहकों की चांदी! कनेक्शन से मीटर बदलने तक, अब नहीं करना होगा इंतजार, देरी पर कंपनी को देना होगा 1000 रुपये...

Bihar Electricity: बिहार में बिजली उपभोक्ताओं को अब नए कनेक्शन, खराब मीटर बदलने और गलत बिल ठीक कराने के लिए इंतजार नहीं करना होगा। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने सख्त समय-सीमा तय#BiharElectricity,#ConsumerRights,#PowerSupply

बड़ा बवाल: सहारनपुर पुलिस ने जज की जगह AIMIM प्रमुख MP असदुद्दीन ओवैसी को दे दी सलामी, SSP ने लिया ये एक्शन!

Saharanpur Police: सहारनपुर में पुलिस प्रोटोकॉल की बड़ी चूक सामने आई है। न्यायाधीश के लिए तैयार गार्ड ऑफ ऑनर गलती से एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गया, जिसके बाद एसए#SaharanpurPolice,#AsaduddinOwaisi,#PoliceProtocol

बिहार में शिक्षकों की खैर नहीं! 2006 से 2021 तक की नौकरी पर खतरा, अब फिर होगी सर्टिफिकेट की जांच

Bihar Teacher Certificate Verification: बिहार में 2006 से 2021 तक बहाल हुए शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की दोबारा गहन जांच होगी। फर्जी पाए जाने पर नौकरी जाएगी और एफआईआर भी दर्ज होगी। शिक्षा विभाग ने इस स#BiharTeacher,#FakeCertificate,#EducationBihar