



बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। बिरौल अनुमंडल के लोगों को आखिरकार कब पक्की सड़क नसीब होगी यह अब धैर्य के टूटने का सवाल बन चुका है। लोग पूछ रहे आखिर, ये सड़कें बनेंगी भी या यूं ही सड़कों पर टेंट गाड़कर विरोध करना पड़ेगा। यह प्रश्न अब लोगों के जेहन में उतरना भी बंद हो चुका है और इस सुशासन में एक अदद पक्की सड़कों के लिए यूं ही लोग वोट देकर भी मायूसी पाले बैठे रहेंगे। पढ़िए उत्तम सेन गुप्ता की यह खास रिपोर्ट
आपसी तालमेल बना रोड़ा
ग्रामीण इलाके को स्टेट हाइवे से जोड़कर लोगों के बीच यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने में सरकार की मानसिकता भले ही पोजेटिव हो, लेकिन संबंधित विभाग में नीचे के अधिकारी एवं संवेदक के बीच आपसी तालमेल नहीं रहने के कारण व आवंटन की कमी से बिरौल अनुमंडल क्षेत्र की हजारों आबादी को आज भी पक्की सड़क नसीब नहीं हो पाई है।
कहां-कहां किस-किस प्रखंड में है ये परेशानी
इसमें कुशेश्वरस्थान, बिरौल, गौड़ाबौराम, किरतपुर प्रखंड के कई गांव शामिल हैं। गौड़ाबौराम प्रखंड के एसएच 17 मुख्य पथ से परसराम, गनौनी होते हुए पीएमजीएसवाई नदैय तक सड़क निर्माण में 2 करोड़ 98 लाख 57 हजार 905 राशि खर्च होंगे।
कार्य शुरू करने की तिथि और अंत…सब ठहरे कागजी
इसके लिए ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल बिरौल ने 29 दिसंबर 2020 को क्षेत्रीय विधायक स्वर्णा सिंह के हाथों शिलान्यास करवाकर 50 हजार आबादी के मायूस चेहरे पर मुस्कुराहट ला दिया। विभाग की ओर से 4 किमी लम्बाई वाले इस सड़क पर कार्य प्रारंभ करने की तिथि 4 दिसंबर 20 तथा निर्माण कार्य समाप्त करने की तिथि 31 दिसंबर 21 निर्धारित किया गया था।
तमतमा रहे लोगों के चेहरों पर मरहम लगाएगा कौन?इसके बावजूद सड़क निर्माण कार्य दो वर्षों में पूरा नहीं होने से लोगों की मुस्कुराहट वाले चेहरे आक्रोश में परिवर्तित हो गया है। ग्रामीणों मे रोहित सिंह,राजीव सिंह, अमोल चौपाल, मनमोहन चौधरी, नीतीश सिंह, मनोज साह सहित कई लोगों ने बताया कि विभाग के कार्यपालक अभियंता एवं संवेदक के बीच तालमेल नहीं बैठने व मनमानी से सड़क निर्माण कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इसे देखने की फुर्सत विभाग को नहीं है। कई लोगों ने बताया कि विभागिय अभियंता एवं संवेदक की गलत कार्यशैली से सरकार एवं जनप्रतिनिधि को बदनाम होना पड़ रहा है।
कि नदैय से सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया है। सड़क के जमीन को खाली नहीं कराये जाने के कारण गनौनी गांव में दो जगहों पर एवं परसरमा मे निर्माण कार्य महिनों से बाधित है। इसकी सूचना विभाग को पूर्व मे दिया जा चुका है। परसरमा से बजरंग चौक तक निर्माण कार्य रूका हुआ था। इस क्षेत्र में 18 मई से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
…और जब बजरंग चौक पर जुटा मजमा
जानकारी के अनुसार, बजरंग चौक से नदैय तक सड़क निर्माण कार्य पूरा नहीं होने को लेकर पिछले दिन मंगलवार को सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण विभाग के प्रति आक्रोश जताते हुए बिरौल-सहरसा राज्य पथ 17 को घंटों जाम कर दिया था। एसडीएम संजीव कुमार कापर एवं एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी की ओर से दिए गए आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।

यह सड़क बहुत ही महत्वपूर्ण है। विधायक बनने के बाद मेरी ओर से विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2020 में प्रथम शिलान्यास इस सड़क का किया गया। सड़क निर्माण कार्य 15 जून तक पूरा करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया है। इससे जनता को पक्की सड़क की सुविधा जल्द मिल सके। साथ ही समय सीमा तक कार्य पूरा नहीं करने पर संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा गया है।




You must be logged in to post a comment.