
दरभंगा में EVM का बड़ा ट्रेनिंग कैंप! दरभंगा चुनाव की तैयारी तेज! सेक्टर पदाधिकारियों को कराया गया EVM-VVPAT का स्पेशल ट्रेनिंग। 86-केवटी और 87-जाले विधानसभा अधिकारियों को दी गई ट्रेनिंग। आगामी चुनाव से पहले दरभंगा में अधिकारियों को मिला EVM का हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण।@दरभंगा,देशज टाइम्स।
चुनाव में गड़बड़ी रोकने की तैयारी! अधिकारियों को कराया गया EVM का लाइव अभ्यास
कंट्रोल यूनिट से VVPAT तक, दरभंगा में अधिकारियों को सिखाई गई EVM की बारीकियां। चुनाव में गड़बड़ी रोकने की तैयारी! दरभंगा में अधिकारियों को कराया गया EVM का लाइव अभ्यास। EVM की हर बटन पर अभ्यास! दरभंगा में अधिकारियों को सिखाया गया वोटिंग का पूरा प्रोसेस।@दरभंगा,देशज टाइम्स।
दरभंगा में EVM प्रशिक्षण: सहायक निर्वाचक निबंधन-सेक्टर अफसरों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग
दरभंगा,देशज टाइम्स। समाहरणालय स्थित अंबेडकर सभागार में 86-केवटी और 87-जाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों एवं सेक्टर पदाधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) प्रशिक्षण दिया गया।
निर्वाचन की पारदर्शिता के लिए प्रशिक्षण
यह प्रशिक्षण आगामी विधानसभा निर्वाचन प्रक्रिया को स्वच्छ, पारदर्शी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कंट्रोल यूनिट (CU), बैलट यूनिट (BU) और वीवीपैट (VVPAT) से संबंधित सभी तकनीकी जानकारी दी गई।
मास्टर ट्रेनरों ने कराया व्यावहारिक अभ्यास
प्रशिक्षण सत्र का संचालन मास्टर ट्रेनरों द्वारा किया गया। अधिकारियों को न केवल सैद्धांतिक जानकारी दी गई बल्कि व्यावहारिक अभ्यास (Hands-on Training) भी कराया गया। मतदान केंद्रों पर EVM संचालन की पूरी प्रक्रिया को विस्तार से समझाया गया ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए।
उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने
इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बनाए रखने में EVM के सही उपयोग की जानकारी अनिवार्य है। उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद ने सेक्टर पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रशिक्षण के दौरान मिली जानकारी का गहन अध्ययन करें और आगामी चुनावी कार्यों में उसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।
प्रशिक्षण का उद्देश्य
अधिकारियों को EVM और VVPAT संचालन में दक्ष बनाना है। निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना है। मतदान दिवस पर तकनीकी अड़चनों से बचाव करना है।