Darbhanga Railway Station पर टशन में बेटिकट, घूम रहे थे बेफ्रिकर, निकली मस्ती, 205 यात्री, ₹1.27 लाख जुर्माना।
दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इसके तहत 205 यात्रियों से ₹1.27 लाख जुर्माना वसूलते हुए चेतावनी दी गई।
Sr. DCM अनन्या स्मृति के निर्देशन में
पूर्व मध्य रेलवे, समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (Sr. DCM) अनन्या स्मृति के निर्देशन में गुरुवार को दरभंगा रेलवे स्टेशन पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना टिकट व अनियमित यात्रा कर रहे यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
बिना टिकट यात्रा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई
जांच के दौरान कुल 205 मामलों में बिना टिकट या अनियमित यात्रा करते हुए यात्रियों को पकड़ा गया।
इनसे कुल ₹1,27,545/- का जुर्माना वसूला गया।
चेकिंग अभियान का उद्देश्य रेलवे राजस्व की रक्षा और यात्रियों में टिकटिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
रेलवे की अपील : नियमों का पालन करें
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पूर्व वैध टिकट अवश्य खरीदें।
बिना टिकट यात्रा करना एक कानूनी अपराध है, जिससे जुर्माना और कानूनी कार्रवाई दोनों संभव हैं।
पूर्व मध्य रेलवे भविष्य में भी ऐसे अभियान चलाकर नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।