मई,12,2024
spot_img

Darbhanga News | Biraul News | Attack On Biraul Police | शराब के नामजद को पकड़ने गई बिरौल पुलिस पर हमला, तीन पुलिस अधिकारी चोटिल

spot_img
spot_img
spot_img

Darbhanga News | Biraul News | Attack On Biraul Police| शराब के नामजद को पकड़ने गई बिरौल पुलिस पर हमला हुआ है। इसमें, तीन पुलिस अधिकारी चोटिल हो गए हैं। वहीं, पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

Darbhanga News | Biraul News | Attack On Biraul Police | रोहार महमूदा पंचायत के भवानीपुर गांव की वारदात

मामला, बिरौल थाना क्षेत्र के रोहार महमूदा पंचायत के भवानीपुर गांव का है, जहां बीती देर रात शराब मामले में नामजद आरोपी के घर छापेमारी करने पुलिस पहुंची थी। इस दौरान पुलिस के साथ मारपीट की गई है। इस वारदात में तीन पुलिस अधिकारी जख्मी हुए हैं।

Darbhanga News | Biraul News | Attack On Biraul Police | जख्मी पुलिस अधिकारी के बयान पर थाने में एफआईआर

घटना को लेकर जख्मी पुलिस अधिकारी के लिखित आवेदन पर थाने में मारपीट करने वाले गृहस्वामी सहित सात नामजद व आधा दर्जन से अधिक अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Singhwara News| सिंहवाड़ा में बेल तोड़ने के दौरान नाचीं करंट, Simri के Mohan Sah की मौत

Darbhanga News | Biraul News | Attack On Biraul Police | जख्मी पुलिस अधिकारियों में पीएसआई अंकित कुमार चौधरी, पीएसआई पूजा कुमारी और पीएसआई अखिलेश कुमार शामिल

जख्मी पुलिस अधिकारियों में थाना में कार्यरत पीएसआई अंकित कुमार चौधरी, पीएसआई पूजा कुमारी और पीएसआई अखिलेश कुमार शामिल हैं। वहीं जेल भेजे गए मारपीट करने वाले आरोपी में रामचंद्र साहु उनकी पत्नी पूनम देवी एवं भतीजा रामसेवक साहु है।

Darbhanga News | Biraul News | Attack On Biraul Police | पप्पू मंडल की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी पुलिस

घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार भवानीपुर गांव के शराब मामले में नामजद आरोपी पप्पू मंडल की गिरफ्तारी के लिए घर पर पुलिस देर रात करीब 12 बजे पहुंची थी। इसी दौरान उसके बगल के घर में आरोपी के छुपे रहने की आशंका पर पुलिस पूछताछ करने लगी। इसी बीच परिजनों एवं पुलिस टीम के साथ बकझक होने लगा।

परिजनों की माने तो पुलिस आरोपी के घर नहीं जाकर बिना सोचे समझे पड़ोसी के घर में घुसकर गाली गलौज करने लगी। इसी दौरान दोनों के बीच मारपीट हो गई। परिजनों ने बताया कि इसके बाद भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने आकर एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर ले गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Kamtaul News : बरात में कमतौल गए सिंहवाड़ा के युवक की मिली लाश, उलझी Murder Mystery

Darbhanga News | Biraul News | Attack On Biraul Police | थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया

इधर, थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि शराब मामले में आरोपी के घर पुलिस टीम छापेमारी करने गई थी। इसी दौरान उसके पड़ोसियों ने गिरफ्तार आरोपी पप्पू मंडल को छुड़ा कर भगा दिया। एवं पुलिस के साथ मारपीट की। इसमें तीन पुलिस अधिकारी चोटिल हो गया। इस मामले में मारपीट करने वालों में तीन लोगों को जेल भेजा गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें