

प्रभाष रंजन, दरभंगा | केवटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मुरारी मोहन झा की प्रचार गाड़ी पर दड़ीमा गांव में तोड़फोड़ की गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगाया गंभीर आरोप
भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि प्रचार के दौरान राजद पार्टी के चुनाव गीत बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद कुछ लोगों ने भाजपा की प्रचार गाड़ी पर हमला कर तोड़फोड़ कर दी।
मौके पर पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रशासन सतर्क, चुनावी माहौल में बढ़ी गर्मी
घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।
चुनावी माहौल के बीच यह घटना केवटी क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा रही है।








