

मनोज कुमार झा, दरभंगा के अलीनगर प्रखंड के जयंतीपुर दाॅथ गांव में दीपावली के दिन सोमवार को 15 वर्षीय सत्यम कुमार की बिजली का करंट लगने से दुखद मृत्यु हो गई।
वह घर की साफ-सफाई और बिजली के काम में लगा था। परिजन उसे बेनीपुर अस्पताल लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया।
परिवार और गांव का दीपोत्सव का माहौल शोक में बदल गया। सत्यम पढ़ाई में होनहार और परिवार का इकलौता चिराग था। मिली जानकारी के अनुसार अलीनगर प्रखंड के जयंतीपुर दाथ गांव में दीपावली के दिन सोमवार को पप्पू कुमार साहू के 15 वर्षीय पुत्र सत्यम कुमार की बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मृत्यु हो गई।
जानकारी के अनुसार, दीपावली को लेकर घर की सफाई एवं सजावट की जा रही थी। इसी दौरान सत्यम करंट की चपेट में आ गया। परिजन आनन-फानन में उसे बेनीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद माता स्तुति कुमारी और 12 वर्षीय बहन जया कुमारी रो-रोकर बुरी तरह प्रभावित हैं। वहीं, वृद्ध दादी बुरी तरह सदमे में हैं और भगवान से पोते को वापस लौटाने की प्रार्थना कर रही हैं।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया —
सत्यम पढ़ाई में होनहार और परिवार का इकलौता चिराग था। उसकी असमय मृत्यु से पूरे गांव में शोक की लहर है। सत्यम अपने दरभंगा स्थित स्कूल से छुट्टियों पर घर आया था और पुराने घर में सफाई करते समय यह दुखद घटना हुई।
दीपोत्सव का यह पर्व पूरे गांव के लिए मातम में बदल गया।








