spot_img

Darbhanga में शादी समारोह से लौटे, ऑटो में रखा था बैग – लाखों के जेवर और कैश-फिर ड्राइवर ने रची साजिश…’पहले ना फिर हां’… पढ़िए पूरी खबर

चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो-शादी की खुशियां चुराकर फरार हुआ ड्राइवर – देखें DeshajTimes पर पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बैग में थे – सोने की चेन, झुमका, अंगूठी, लॉकेट, कंगन और ₹20,000 नकद। स्थान – बेलवागंज, लहेरियासराय थाना। शादी समारोह से लौटते वक्त परिवार का बैग ले उड़ा ऑटो वाला। पहले पुलिस ने नहीं ली सुनवाई। जब थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने हड़काया, FIR दर्ज कर शुरू हुई जांच…।@प्रभास रंजन, दरभंगा देशज टाइम्स।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

ऑटो वाला ले उड़ा सोना और पैसे..रचाई बड़ी चोरी

लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बेलवागंज में एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे युवक के साथ ऑटो चालक ने धोखाधड़ी कर दी। युवक का कीमती सामान से भरा बैग लेकर ऑटो चालक फरार हो गया।

- Advertisement -

शादी समारोह से लौटते समय हुई घटना

  • फरियादी इमरान हसन, पिता स्व. मजरुल हसन, निवासी बाकरगंज, ने बताया कि वह एक शादी समारोह में बेलवागंज गए थे। लौटते समय उन्होंने सारा सामान एक ऑटो में रखा और बाकरगंज स्थित मस्जिद के पीछे मोहल्ले तक आए।

    - Advertisement -

बैग में थे लाखों के जेवर और नकदी

  • बैग में रखा था: दो सोने की चेन। दो कान के झुमके। पांच सोने की अंगूठियां।एक सोने का लॉकेट। एक जोड़ी सोने का कंगन। ₹20,000 नकद। कपड़े और अन्य जरूरी सामान। जैसे ही वह घर के पास पहुंचे, ऑटो चालक मौका देखकर बैग लेकर फरार हो गया।

थाना में शुरू में नहीं ली गई गंभीरता, बाद में प्राथमिकी दर्ज

  • इमरान हसन ने बताया कि वह कई बार थाना गए लेकिन पहले उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया गया। मंगलवार को उन्होंने थानाध्यक्ष दीपक कुमार से संपर्क किया, जिन्होंने मामले की गंभीरता को समझते हुए प्राथमिकी दर्ज की और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया-सीसीटीवी से ऑटो की पहचान की कोशिश

  • थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि घटना की प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है।अनुसंधानकर्ता को निर्देश दिया गया है कि सीसीटीवी फुटेज खंगालें और ऑटो की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई करें।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News समस्तीपुर में धान खरीद पड़ी सुस्त, 1100 से ज्यादा आवेदन के बाद भी किसानों की बढ़ी टेंशन

Samastipur News: समस्तीपुर जिले में धान की सरकारी खरीद बेहद सुस्त चल रही है। 1188 आवेदनों के मुकाबले अब तक सिर्फ 47 किसानों से 108 मीट्रिक टन धान की खरीद हो सकी है।

Sitamarhi News सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक ने बालू कारोबारी को रौंदा, मौत

Sitamarhi News: सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर मुख्य पथ पर तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से बालू कारोबारी की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

Sitamarhi News बेंगलुरु से घर लौट रहे युवक की हाजीपुर स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत, परिवार में कोहराम

Sitamarhi News: बेंगलुरु से घर लौट रहे सुरसंड के युवक गुड्डू राइन की हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। पीएमसीएच में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Darbhanga Crime | जमीन के लिए खूनी संघर्ष: मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला, नकदी-जेवरात ले भागे

Jale News: जाले के रेवढ़ा गांव में जमीन बंटवारे के विवाद में छोटे बेटे पर मां और बड़े भाई पर टेंगारी से हमला करने का आरोप है। घर से डेढ़ लाख रुपये और जेवरात भी ले जाने की प्राथमिकी दर्ज