back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 14, 2026
spot_img

Darbhanga अतरवेल-जाले पथ पर 8 फीट नीचे गड्ढे में पलटा ऑटो, आशा समेत आधा दर्जन जख्मी, एक की हालत गंभीर

spot_img
- Advertisement - Advertisement
जाले, देशज टाइम्स। अतरवेल जाले सड़क पर सुखाई पोखर के निकट एक ऑटो दुर्घटना ग्रस्त होकर सड़क किनारे गढ्ढे में पलट गया। वहीं, ऑटो दुर्घटना के बाद गाड़ी छोड़कर मौके से चालक फरार हो गया। ऑटो में सवार आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं।

घायलों में पांच महिला एवं एक पुरुष बताए गए है। गंभीर रूप से घायल एक महिला जाले रेफरल अस्पताल की आशा कार्यकर्ता दोघरा गांव निवासी किरण देवी है। वह अस्पताल में आयोजित बैठक में शामिल होने अपने घर से उक्त ऑटो पर सवार हुई थी,वह गंभीर रूप से घायल है। अन्य सभी घायलों की चिकित्सा रेफरल अस्पताल में की जा रही है।

- Advertisement -

घायलो में आशा कार्यकर्ता किरण देवी को छोड़कर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से आवश्यक दावा देकर छोड़ दिया गया है। बताया जाता है कि  दुर्घटनाग्रस्त टेम्पो निबंधन संख्या बी आर 07 पी बी 3777 नंबर का ऑटो अतरबेल से जाले की ओर जा रहा था। चालक की लापरवाही से ऑटो चलाने से यह दुर्घटना हुई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: संस्कृत विश्वविद्यालय में परीक्षा फॉर्म भरने से चूके छात्रों को मिलेगा मौका? नियंत्रक ने दिया बड़ा अपडेट

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे आठ फीट नीचे गड्ढे में पलट गई। मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोग दौड़कर सभी घायलों को टेंपो से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचा। इस आलोक में ड्यूटी चिकित्सा डॉ. भारती यादव ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर है। वहीं एक मरीज की चिकित्सा की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सड़क पर उतरे छात्र, UGC Guideline लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम: पाकिस्तान महामुकाबले से पहले मोबाइल का ‘सीक्रेट’ प्लान!

Indian Cricket Team: फैंस का उत्साह चरम पर है! आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026...

भारत-पाकिस्तान T20 World Cup: विज्ञापन दरों में रिकॉर्ड उछाल, जानिए कंपनियों का नया खेल

T20 World Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबले सिर्फ खेल...

यूपीआई नियमों में बड़े बदलाव: 14 फरवरी, 2026 से लागू होंगे नए प्रावधान, जानें आप पर क्या होगा असर

UPI Rules: डिजिटल इंडिया के बढ़ते कदमों के साथ, ऑनलाइन भुगतान प्रणाली यूपीआई (UPI)...

टी20 विश्व कप 2026: 2007 का संयोग, क्या भारत फिर रचेगा इतिहास?

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिल में एक बार फिर उम्मीदों...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें