
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। पुलिस एकेडमी सेंटर राजगीर (Police Academy Rajgir) से आए कई प्रशिक्षु दारोगा के साथ अपने कार्यालय कक्ष में एसएसपी अवकाश कुमार ने बैठक की। बैठक के दौरान शांतिपूर्ण ढंग से दुर्गापूजा संपन्न कराये जाने को लेकर बधाई दी।
साथ ही पुलिसिंग के तौर तरीके पर विशेष चर्चा की। बैठक के बाद एसएसपी श्री कुमार ने एसएसपी कक्ष के बाहर 48 पुअनि को प्रशस्त्रि पत्र देकर सम्मानित भी किया। एसएसपी से भेंट कर सभी प्रशिक्षु दारोगा गद-गद थे।
जानकारी के अनुसार, जिला में दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर पुलिस एकेडमी राजगीर से कुल 65 प्रशिक्षु दारोगा यहां आये थे। एसएसपी के निर्देश पर इन्हें जिला के विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी में तैनात किया गया था।
दुर्गापूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 65 प्रशिक्षु पुलिस पदाधिकारियों में प्रशिक्षु पांच पारक्ष अवर निरीक्षक सागर कुमार, स्वाति चौधरी, प्रिया राज, बबली कुमारी एवं सुशीला कुमारी का नाम शामिल हैं।
बचे 60 प्रशिक्षु पुअनि में ज्योति कुमारी,चाली कुमारी, दीपक कुमार, राहुल कुमार, संजीव कुमार, सौरभ कुमार,सतीश कुमार आदि 48 प्रशिक्षु पुअनि बैठक में मौजूद थे। ये सभी प्रशिक्षु पुनः राजगीर वापस जा रहें हैं। दस अक्टूबर तक इन्हें वहां योगदान देना हैं।



You must be logged in to post a comment.