back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

दरभंगा के सभी प्रखंडों में चलेगा ‘Economic Solution Youth Force’ के लिए Awareness अभियान, जागरूकता दल गठित, पंचायतों के जनप्रतिनिधि बनेंगे जागरूक, रोस्टर जारी

spot_img
- Advertisement -

रभंगा, देशज टाइम्स ब्यूरो। विकसित बिहार के सात निश्चय के तहत आर्थिक हल युवाओं के बल के अंतर्गत स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना एवं कुशल युवा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को देने के लिए प्रत्येक प्रखंड में एक दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया है।

- Advertisement -

जिलाधिकारी राजीव रौशन ने इसके लिए जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र दरभंगा के 01-01 पदाधिकारी एवं 03-03 सिंगल विंडो ऑपरेटर को नामित करते हुए 04 जागरूकता दल का गठन किया गया है, जो रोस्टर के अनुसार प्रखंडों में जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।

- Advertisement -

जिलाधिकारी श्री रौशन की ओर से जारी जागरूकता कार्यक्रम के अनुसार 04 मई को दरभंगा सदर प्रखंड में, 05 मई को बहादुरपुर प्रखंड, 06 मई को हनुमाननगर, 07 मई को बहेड़ी, 09 मई को हायाघाट, 11 मई को बेनीपुर, 12 मई को घनश्यामपुर, 13 मई को गौड़ाबौराम, 14 मई को बिरौल, 17 मई को कुशेश्वरस्थान,18 मई को कुशेश्वरस्थान पूर्वी, 19 मई को मनिगाछी, 20 मई को तारडीह, 21 मई को किरतपुर, 23 मई को केवटी, 24 मई को जाले, 25 मई को सिंहवाड़ा एवं 26 मई को अलीनगर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Cyber Fraud: एक फोन कॉल और खाते से 88 हजार रुपये गायब, जानिए कैसे ठगों ने बिछाया अपना जाल

जागरूकता कार्यक्रम में उस प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधक (जीविका), प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, प्रखंड समन्वयक, शिक्षा विभाग, प्रखंड प्रमुख, सभी मुखिया, सभी पंचायत समिति सदस्य, सभी सरपंच, सभी विकास मित्र, प्रखंड में संचालित बिजनेस स्किल्स एवं डेवलपमेंट सेंटर तथा स्किल डेवलपमेंट सेंटर के संचालक शामिल होंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Instagram Reels: अब व्हाट्सएप पर देखें इंस्टाग्राम रील्स, जानें यह खास तरीका

Instagram Reels: डिजिटल दुनिया की भागदौड़ में जहां हर ऐप अपनी जगह बना रहा...

Assam Commando Camp Attack: असम में कमांडो कैंप पर ताबड़तोड़ ग्रेनेड हमला, गोलियों की बौछार से गूंजा इलाका, 4 जवान घायल

Assam Commando Camp Attack: रात के सन्नाटे को चीरती गोलियों की तड़तड़ाहट और ग्रेनेड...

Hardik Pandya का नया अवतार: शर्टलेस फरारी ड्राइविंग और गर्लफ्रेंड संग डांस का वायरल वीडियो!

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के धाकड़ ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक...

छठ पूजा रूल्स: मासिक धर्म में व्रत और अर्घ्य के नियम

Chhath Puja Rules: छठ महापर्व भारतीय संस्कृति और आध्यात्म का एक ऐसा अनूठा संगम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें