spot_img

बाबा मानेश्वरनाथ महादेव की शरण में पहुंचे नेपाल से लेकर मधुबनी, सीतामढ़ी के भक्त, मुंडन का चला दौर, मन्नत मांगनें वालों की झोली कभी खाली नहीं रखते मानेश्वरनाथ

spot_img
- Advertisement -
जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। सावन का महीना भोले शंकर का महीना कहा जाता है। सावन के दूसरे सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के शिवालयों में श्रद्धालु शिवभक्त की भीड़ देखी गई।  अहले सबेरे से हरहर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालु शिव मंदिरों में पूजा-अर्चना करते दिखे।

शिव मंदिरों में सर्वाधिक भीड़ महिलाओं की देखी गई। मिथिलांचल के ऐतिहासिक व पौराणिक शिव मंदिर जाले के मनामदेव गांव स्थित बाबा मानेश्वरनाथ महादेव मंदिर में अहले सबेरे से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की
भीड़ के सामने मंदिर प्रांगण छोटा दिखाई पड़ने लगा।

स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित कर पंक्तिबद्ध मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कराए। मंदिर परिसर में रविवार की रात से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था। पूरी रात मंदिर परिसर में भक्त भजन-कीर्तन का दौर जारी रहा, सुबह चार बजे मंदिर के प्रधान पंडा नरेश पूरी की ओर से बाबा मानेश्वरनाथ का पहला पूजा के बाद मन्दिर का मुख्य द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा: विधवा पर जानलेवा हमला, कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी की रद्द!

स्वयंसेवक के नियंत्रण में श्रद्धालु पंक्तिबद्ध हो बाबा मानेश्वरनाथ महादेव के मनोकामना लिंग की पूजा-अर्चना की। बाबा मानेश्वरनाथ महादेव की पूजा अर्चना करने सीमावर्ती सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर समेत सीमावर्ती नेपाल राष्ट्र से सैकड़ों श्रद्धालुओं पहुंचे हैं। इस अवसर पर सैकड़ों बच्चों का मुंडन संस्कार किया गया।

प्रखंड क्षेत्र के रतनपुर के गंगेश्वरनाथ महादेव जाले स्थित शिवशक्ति महादेव मंदिर एवं रामधारी महादेव मंदिर बैद्यनाथपुर स्थित पशुपतिनाथ महादेव मंदिर राढी के पकटोला स्थित बुद्धानाथ महादेव मंदिर जोगियारा के जीवेश्वर नाथ महादेव मंदिर मुरैठा के बाबा महादेव मंदिर जहागीर टोला भमरपुरा खजूरवारा नागरडीह धमाद महादेव मंदिर वसंत महादेव मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना को सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई।

यह भी पढ़ें:  DARBHANGA के केवटी में बड़ा बदलाव! नए बीडीओ-सीओ की एंट्री, आपकी सरकारी सेवाओं पर क्या होगा असर?

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बेंगलुरु में बड़ा हादसा: खदान धंसी, 40 फीट ऊंची चट्टान मजदूरों पर गिरी, 7 की मौत, 5 जख्मी!

Bengaluru mine accident: बेंगलुरु की कावेरी क्रशर खदान में चट्टान गिरने से बड़ा हादसा, 7 मजदूरों की मौत और 5 गंभीर रूप से घायल। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी#BengaluruAccident,#MineSafety,#KarnatakaNews

नवादा में खौफनाक वारदात! बंद कमरे में मिली पति-पत्नी की लाश, मायके वालों ने पुलिस को कहा – हत्या है! Muder और सुसाइड की...

Nawada News: नवादा के नारदीगंज में पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिससे जांच उ#NawadaNews,#BiharCrime,#MysteryDeath

दरभंगा: दो दिन से लापता अधेड़ की बंद घर में मिली लाश, FSL टीम पहुंची! बड़ी तहकीकात

Darbhanga Dead Body: दरभंगा के घनश्यामपुर में बंद पड़े घर से दो दिन से लापता 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई है. पुलिस और FSL टीम मौके पर जांच कर रही है. मौत के कारण अ#DarbhangaNews,#BiharCrime,#FSLInvestigation

Bihar Crime News: Arrah कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को बदमाशों ने भूना! एक की मौत, दूसरा नाज़ुक

Arrah Crime News: आरा में कोर्ट से गवाही देकर लौट रहे चाचा-भतीजे को हथियारबंद बदमाशों ने गोली मार दी। इस हमले में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल है। परिजनों ने प#ArrahCrime,#BiharNews,#Koilwar