spot_img

Darbhanga News| Bahadurpur Crime News| दोस्तों ने की थी बबलू की हत्या, राय साहेब पोखर में उतरे गोताखोर, थानाध्यक्ष Sunil Kumar ने कहा, सबकुछ तलाश लेंगे

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News| Bahadurpur Crime News| बबलू हत्या कांड में बहादुपुर पुलिस खुलासे के करीब है। जहां, दोस्तों ने ही की थी बबलू की हत्या। हत्या के बाद राय साहेब पोखर में पिस्टल समेत अन्य सामान फेंक कर सभी फरार हो गए थे। जाते-जाते लाश को एसिड से जला दिया था। लेकिन, आज सोमवार को बहादुपुर पुलिस ने उसी राय साहेब पोखरे में गोताखोर उतारकर पूरे मामले के खुलासे के करीब पहुंच गई है। जहां, थानाध्यक्ष Sunil Kumar ने कहा, सब कुछ तलाश लेंगे। छोड़ेंगे नहीं।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Darbhanga News| Bahadurpur Crime News| बबलू की गोली मारकर हत्या में बहादुरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी

सदर थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के रहने वाले जयप्रकाश यादव के पुत्र बबलू कुमार यादव की गोली मारकर हत्या में बहादुरपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्या में शामिल और वारदात के बाद से फरार चल रहे बबलू के दोस्त सुमित रंजन को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही, सुमित से कड़ी पूछताछ के बाद हत्या के सुराग भी अब बहादुरपुर पुलिस के हाथ लगने लगे हैं।

- Advertisement -

Darbhanga News| Bahadurpur Crime News| सुमित की निशानदेही पर बहादुरपुर ने राय साहब पोखर में गोताखोर को काम पर लगाया

जहां, सुमित की निशानदेही पर बहादुरपुर ने राय साहब पोखर में गोताखोर को काम पर लगा दिया है, जहां जानकारी यह है कि हत्या में प्रयुक्त हथियार और अन्य सामान हत्या के बाद इसी पोखर में फेंककर बबलू के दोस्त फरार हो गए थे। मगर, बहादुरपुर पुलिस की दबिश का नतीजा आज सोमवार को सामने आया जहां, सुमित के परिजनों को जब पुलिस थाने पर लाई, तो सुमित सामने आ गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident दरभंगा के बिरौल-शिवनगर घाट SH-56 पर बस ने दो युवकों को कुचला! एक की मौत! भारी बवाल| तोड़फोड़ -सड़क जाम

Darbhanga News| Bahadurpur Crime News| हत्या में शामिल अन्य दोस्तों की तलाश भी तेज

जानकारी के अनुसार, इधर, सदर पुलिस ने भी आज सोमवार को बबलू हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की जहां बबलू के शव को धोईपुल के पास रखकर सड़क जाम करने वाले करीब साठ लोगों पर सदर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मगर, बड़ी कामयाबी बहादुरपुर पुलिस को हाथ लगी, जब सुमित ने सच उगल दिया। वहीं, हत्या में शामिल बहादुरपुर बरहेत्ता के अंकित कुमार, लहेरियासराय बंगाली टोला के अभिषेक सौरभ और सैदनगर के शिवम राउत फरार हैैं। इनकी तलाश तेज कर दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News कुशेश्वरस्थान के बिसुनिया में बड़ा सड़क हादसा: बुजुर्ग की वाहन से कुचलकर मौत

Darbhanga News| Bahadurpur Crime News| हत्या के बाद सड़क किनारे झाड़ी में फेंकी थी लाश, डाला था एसिड

जानकारी के अनुसार, गत मई की रात बबलू कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद हत्यारों ने लाश को बहादुरपुर थाना क्षेत्र के राधेपुरा गंगापट्टी नोनी पुल के पास सड़क किनारे झाड़ी में फेंक दिया था। बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए शव पर तेजाब डाल दिया। बाद में मिली लाश के बाद लोग उग्र हो गए थे और शव के साथ प्रदर्शन किया था।

Darbhanga News| Bahadurpur Crime News| पुलिस की दबिश के आगे सुमित की एक ना चली, सरेंडर, उगला सबकुछ

जानकारी के अनुसार, सुमित को जैसे ही जानकारी मिली की उसके परिवार वाले मां और बहन से पुलिस पूछताछ और थाना पर लेकर आई है कि आनन-फानन में सुमित आकर थाना पर आत्मसमर्पण कर दिया। इसके तत्काल बाद पुलिस ने मां और बहन को छोड़ दिया और कड़ी पूछताछ सुमित से जैसे ही शुरू हुई। एक एक कर सच सामने आने लगा।

Darbhanga News| Bahadurpur Crime News| बर्थडे में बनी हत्या की साजिश, दोस्तों ने बनाया खल्लास करने का प्लान

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बबलू और सुमित का बर्थडे एक ही दिन के आगे पीछे पड़ता था। बबलू एक मई तो सुमित दो मई। इसको लेकर दोनों ने बर्थ सेलिब्रेट करने का पूरा इंतजाम किया। दोनों ने जमकर पार्टी मनाई। पार्टी का आयोजन आरएस टैंक पर किया गया था। मगर, दोनों दोस्ती के बीच ऐसी दरार पड़ गई कि सुमित ने बबलू को रास्ते से हटाने का ही प्लान बना दिया। बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी। और हत्या के बाद पिस्टल को उसी पोखर में फेंक दिया जहां, आज सुबह से राय साहब पोखरा में पुलिस गोताखोर को लेकर जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Accident छोटी दिवाली पर दरभंगा में बाजार से खरीददारी कर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा! ऑन द स्पॉट मौत

Darbhanga News| Bahadurpur Crime News| थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया

जानकारी के अनुसार, पुलिस को अब तक बबलू का चश्मा पोखर से मिला है। वहीं,हत्या में प्रयुक्त पिस्टल और मोबाइल का पता नहीं चल पाया है। बहादुरपुर थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि हत्या दोस्त सुमित रंजन ने ही की थी। इसकी निशानदेही पर राय साहब पोखर में गोताखोरों को लगाया गया है। आज सुबह से कुछ खास नहीं मिला है। सिर्फ बबलू का चश्मा मिला है। मगर, थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि पिस्तौल और मोबाइल को खोजना बेहद अहम है। गोताखोर लगे हैं। दोनों वस्तुओं की तलाश पूरी कर ली जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

जहानाबाद में सड़क पर मौत: हार्वेस्टर से टकराई छात्रों की ऑटो, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत, 8 जिंदगी-मौत से जूझ रहे

Jahanabad Accident: जहानाबाद-गया बॉर्डर पर हुए भीषण सड़क हादसे में हुलासगंज इंजीनियरिंग कॉलेज के दो छात्रों की जान चली गई. 8 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से दो को पटना रेफर क#JahanabadAccident,#BiharNews,#RoadSafety

बिहार में दीपावली-छठ पर नहीं कटेगी बिजली! 10,599 घाटों पर अब 24 घंटे निगरानी

Bihar Chhath Electricity: बिहार में दीपावली और छठ महापर्व के दौरान बिजली आपूर्ति में कोई बाधा नहीं आएगी। ऊर्जा विभाग ने राज्यभर के 10,599 छठ घाटों पर 24 घंटे निगरानी और सुरक्षा के पुख्ता#BiharChhath,#DiwaliPower,#BiharElectricity

Darbhanga Accident छोटी दिवाली पर दरभंगा में बाजार से खरीददारी कर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ने रौंदा! ऑन द स्पॉट मौत

Darbhanga Accident: दरभंगा में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार 25 वर्षीय पंकज यादव को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने CCTV फुटेज से ट्रैक्टर की#DarbhangaNews,#BiharAccident,#RoadSafety

Darbhanga News दरभंगा में दीवाली-छठ पर आग का खतरा? फायर ब्रिगेड ने की ये बड़ी तैयारी| आप भी जानें | अग्निशमन पदाधिकारी प्रिया कुमारी...

Darbhanga Fire Safety: दीपावली और छठ महापर्व के मद्देनजर दरभंगा अग्निशमन विभाग पूरी तरह अलर्ट है। 110 कर्मियों और 21 गाड़ियों के साथ विभाग ने आग से बचाव के लिए खास तैयारी की है। जानिए#DarbhangaNews,#FireSafety,#DiwaliChhath