

बिरौल देशज टाइम्स डिजिटल डेस्क। महिलाओं के साथ होने वाले स्थानीय समस्या को लेकर सरकार की ओर से प्रत्येक थाना में महिला हेल्प डेस्क की स्थापना किया गया है। जहां महिला पुलिस पदाधिकारी के साथ एक महिला आरक्षी की प्रतिनियुक्ति विभाग की ओर से की गई है।
- Advertisement -
- Advertisement -
हालांकि यह व्यवस्था पिछले कई वर्षों से संचालित है लेकिन इसे और भी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से महिला हेल्प डेस्क को और भी डेवलप किया गया है। बावजूद अनुमंडल क्षेत्र के चार में से बिरौल एवं कुशेश्वरस्थान ऐसे थाना हैं जहां आये पीड़ित महिलाओं की समस्या की सुनवाई इस डेक्स के माध्यम से किया जाता है।
घनश्यामपुर थाना में महिला पुलिस पदाधिकारी का पद रिक्त रहने से इस डैक्स का लाभ यहां आये पीड़ित महिलाओं को नहीं मिल रहा है। वहीं जमालपुर थाना मे महिला हैल्प डेक्स की व्यवस्था नहीं है। जानकारी के अनुसार बिरौल थाना में पीएसआई नितिका सागर तथा कुशेश्वरस्थान थाना में एसआई ममता कुमारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र से आये महिला से संबंधित मामले की सुनवाई महिला हेल्प डेक्स से करते हैं।
लेकिन, जमालपुर और घनश्यामपुर थाना में फिलहाल यह व्यवस्था नहीं रहने से महिला की समस्या की सुनवाई यहां
पदस्थापित पुरुष पुलिस पदाधिकारी करते हैं। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों में विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में डेक्स की ओर से जांचोपरांत दोषी पाये गए ससुराल पक्ष के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई किये जाने से खास कर महिलाओं में महिला हेल्प डेस्क के प्रति विश्वास जगने लगा है।
पदस्थापित पुरुष पुलिस पदाधिकारी करते हैं। बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों में विवाहिता को प्रताड़ित करने के मामले में डेक्स की ओर से जांचोपरांत दोषी पाये गए ससुराल पक्ष के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई किये जाने से खास कर महिलाओं में महिला हेल्प डेस्क के प्रति विश्वास जगने लगा है।इधर बेबी देवी,रेणु देवी,विभा झा सहित कई महिलाओं का कहना है कि बिरौल, कुशेश्वरस्थान की तरह घनश्यामपुर और जमालपुर थाना में भी महिला हेल्प डेस्क शुरू करने की मांग वरीय पुलिस अधिक्षक से किया है।
- Advertisement -


You must be logged in to post a comment.