spot_img

दरभंगा के सभी खराब सरकारी चापाकलों की होगी मरम्मत, प्लंबर, टेक्नीशियन और अन्य कर्मियों से लैस दल रवाना, डीएम राजीव रौशन ने हरी झंडी दिखाया, कहा-हेल्प लाइन नंबर भी है उपलब्ध

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा। जिलाधिकारी राजीव रौशन (DM Rajeev Roshan) ने शनिवार को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, दरभंगा के चलंत चापाकल मरम्मत दल को हरी झंडी दिखाकर प्रखंडों और विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना (Bad government handpumps will be repaired) किया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

मौके पर जिलाधिकारी श्री रौशन ने बताया
पीएचईडी की ओर से नगर निगम क्षेत्र, प्रखंडों के ग्रामीण इलाकों में स्थापित किए गए सरकारी चापाकल के रख-रखाव एवं मरम्मत के लिए एक-एक चलंत मरम्मति दल इसमें प्लंबर, टेक्नीशियन व अन्य कर्मी हैं, भेजे जा रहे हैं।  इसके लिए हेल्प लाइन नंबर भी उपलब्ध कराया गया है, जो 06272-22056 है।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

उन्होंने कहा कि जिन प्रखंडों का जलस्तर नीचे चला गया है। उन प्रखंडों में प्राथमिकता के आधार पर तुरंत मरमति का कार्य किया जाएगा। विकास मित्र के माध्यम से सभी महादलित टोला का सर्वेक्षण कर मरम्मति का कार्य चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Train Cancelled छठ-दिवाली पर घर आना मुश्किल! बिहार की इन ट्रेनों को तुरंत चेक करें, रद्द हुई पूरी लिस्ट

विभागीय निर्देशानुसार जिला कल्याण पदाधिकारी एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी से खराब चापाकलों की सूची मांगी गई है। पीएचईडी के सभी कनीय अभियंता इस कार्य की देख रेख व अनुश्रवण करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया है। इस हेल्प नंबर पर जैसे ही कॉल आएगा, तो कनीय अभियंता एवं अन्य अभियंता, पदाधिकारी एवं टेक्नीशियन और कर्मी इसी चलंत मरम्मती दल के साथ जाएंगे और वहीं पर उसका समाधान करेंगे, इससे आम लोगों को बहुत फायदा होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime एक साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा ट्रैक्टर लूट का लुटेरा! जानिए-कैसे हुई गिरफ्तारी?

इस अवसर पर उप निदेशक जनसंपर्क नागेंद्र कुमार गुप्ता, कार्यपालक अभियंता नितिन कुमार, सहायक अभियंता रतन कुमार, आदित्य कुमार, कनीय अभियंता योगेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, फैजान अतिरेक, कृष्ण कुमार, प्रोग्रामर राज किशोर कमल एवं संबंधित अभियंता गण उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुंगेर में ₹200 के लालच में अवैध सिगरेट सिंडिकेट का बड़ा खुलासा! पढ़िए -भागलपुर -ड्राइवर और सिगरेट की भारी खेप!

Munger Cigarette Smuggling: मुंगेर पुलिस ने अवैध सिगरेट की बड़ी खेप पकड़ी है। बांक मोड़ पर मैजिक वाहन से बरामद हुई सिगरेट, ₹200 प्रति पेटी के लालच में ड्राइवर राजू कुमार गिरफ्तार। #MungerNews,#BiharCrime,#CigaretteSmuggling

खूनी ‘गली विवाद’ से दहला पटना! सास की हत्या, बहू का गर्भपात, आधा दर्जन ज़ख्मी| न्याय के लिए पटना-भागलपुर NH-80 जाम

Bihar Crime News: पटना में एक मामूली गली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जिसमें एक सास की हत्या हो गई और बहू का गर्भपात हो गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने न्याय की मांग में NH-80 #BiharCrimeNews,#PatnaViolence,#NH80Blockade

Nepal bridge collapse नेपाल में अचानक आई बाढ़, कालीगंडकी में बहा बेली ब्रिज!पर्वत के जलजला में दो दर्जन घर बहे | आवागमन ठप, देखें...

Nepal bridge collapse: नेपाल में कालीगंडकी नदी के तेज बहाव में स्यांगजा के मिर्मी और गुल्मी के हर्मिचौर को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पुल बह गया है। रविवार सुबह हुई इस घटना से यातायात #NepalNews,#KaligandakiFlood,#BridgeCollapse

Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Darbhanga Paigambarpur News: दरभंगा के पैगम्बरपुर पंचायत में ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना की नई लाभार्थी सूची सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। वहीं, #DarbhangaNews,#PMAwasYojana,#BiharSurvey