back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhanga में बाप-बेटे की जिंदा जलकर मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। जिले के बहादुरपुर प्रखंड से एक बड़ी खबर है जहां पिता पुत्र की जिंदा जलकर मौत हो गई है। वारदात भैरोपट्‌टी गांव का है जहां सोए हुए अवस्था में दोनों की जिंदा जलकर मौत हुई है। बताया जाता है कि घर में आग लग गई। और, दोनों उसी की लपटों में (Father and son burnt alive in Darbhanga) झुलस गए। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार,बहादुरपुर थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव एक घर में आग लगने से पिता-पुत्र मो. शब्बीर (45) और उसके पुत्र तेरह साल के मो. आमिर की मौत हो गई है। बताया जाता है कि मो शब्बीर अपने ससुराल भैरोपट्टी में ही रहता था जहां बीती रात मच्छर भगाने के लिए अंडे के कैरेट में आग लगाकर धुंआ लगाकर सो गया था।

- Advertisement -

आधी रात को करीब 12 से 1 बजे के बीच अंडे के कैरेट से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई दोनो पिता और पुत्र की मौत बिस्तर पर ही गई और दोनों अपने बिस्तर पर ही जलकर राख हो गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Illegal DJ: डीजे वाले बाबू जरा बचके...बिहार में अब 'अवैध डीजे' पर चलेगा हुकूमत का बुलडोज़र, तैयार हुई बड़ी कार्रवाई की रूपरेखा

पिता-पुत्र की मौत की जानकारी शब्बीर की पत्नी अंगूरी खातून को तब मिली जब वह रात्रि के 12:30 बजे नर्सिंग होम से काम करके वापस अपने घर आई। अपने तीन अन्य बच्चों को साथ अंगूरी खातून घर को धू- धूकर जलते हुए देख हल्ला की। आसपास के लोग आग पर काबू पाते उससे पहले पिता और पुत्र की मौत हो चुकी थी।

घटना से पूरे इलाके में मातम छा गया। स्वजन में कोहराम मच गया है । बता दें कि मो. शब्बीर के चार संतान मैं तीन अपनी मां के साथ नर्सिंग होम गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जाता है मृतक मो शब्बीर मूल रूप से बेगूसराय जिले का रहनेवाला है। वह शादी के बाद अपने ससुराल दरभंगा के भैरोपट्टी में ही घर बनाकर रहने लगा था। उसके चार बच्चे है जिसमे दो पुत्र और दो पुत्री है। इसमें मृतक आमिर 13 सबसे छोटा बच्चा था। घटना के समय घर सभी पिता पुत्र घर मे सो रहे थे जबकि पत्नी अंगूरी खातून निजी क्लिनिक में अपने ड्यूटी गई हुई थी।

इस सम्बंध में परोस में रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता मो. अरमान ने बताया को रात को मृतक की बच्चे और पत्नी औऱ परोषियो ने चिल्लाने पर हमलोग भी आये लेकिन आग बुझाने के दौरान घर छप्पररनुमा छत ही दोनो के उपर गिर गया जिससे दोनो को नही बचाया जा सका।

यह भी पढ़ें:  India AI Summit: इंडिया एआई समिट पर शशि थरूर का बड़ा बयान..."कुछ छोटी-मोटी तकनीकी गड़बड़ियां"... बताया ‘बड़ी सफलता’, पढ़िए राहुल गांधी, 'केरल स्टोरी-2' पर तीखी प्रतिक्रिया और आगामी कार्यक्रम और जवाब

घटना की सूचना मिलते बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने घटना स्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात किया है। और परिजनों को ढांढस बंधाया है। सरकारी स्तर पर मृतक के परिवार को चार चार लाख रुपये प्रदान किया है।

बहादुरपुर थाना अध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि भैरोपट्टी में आग लगने से दो लोगो की मौत हो गई । दोनो आपस मे पिता और पुत्र है। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमडीएच भेज दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

ये रिश्ता क्या कहलाता है: अभिरा को अपनी बेटी मुक्ति से मिला अरमान का दूसरा राज़!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai News: टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता...

Hyundai Exter Facelift: हुंडई एक्सटर फेसलिफ्ट जल्द मचाएगी धमाल, मिलेंगे दमदार फीचर्स और नया लुक!

भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में हुंडई अपनी पकड़ और मजबूत करने...

क्या ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही पाकिस्तान बन जाता है चैंपियन? वायरल दावे का सच जानें

Pakistan Cricket Team: अरे भाईसाहब, सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रेमियों के बीच एक ऐसा...

Patna DPO Arrest: पटना में ₹50 हजार घूस लेते पकड़ी गईं DPO अनीता, घर से लाखों बरामद, हड़कंप

Patna DPO Arrest: रिश्वतखोरी का दानव जब सरकारी महकमे में अपनी पैठ बना लेता...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें