back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

दरभंगा के हायाघाट में माले की हुंकार, 28 को करेंगे लहेरियासराय बहेड़ी रोड का चक्का जाम

spot_img
- Advertisement - Advertisement
हायाघाट, देशज टाइम्स। हायाघाट प्रखंड के सिधौली पंचायत के अनार में भाकपा माले की ओर से जमीन, वासगीत पर्चा और मनरेगा में काम के लिए अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन आज हायाघाट प्रखंड के सिधौली पंचायत के अनारकोठी के पावर ग्रिड मैदान में  माले समर्थकों ने जमकर सरकार पर निशाना साधा।

मुख्य सड़क के किनारे सोमवार से जारी बेमियादी प्रदर्शन के दौरान भाकपा माले के नेतृत्व में सभी भूमिहीनों को पांच डिसमिल जमीन देने, सरकारी जमीन पर वर्षों से बसे गरीबों को वासगीत पर्चा देने और मनरेगा में सभी मजदूरों को काम तथा छह सौ रुपए मजदूरी देने सहित अन्य मांगों को लेकर  पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया है।

हायाघाट प्रखंड कार्यालय में भूमिहीनों को जमीन देने, वासगीत पर्चा देने और मनरेगा में काम देने संबंधी हजारों आवेदन धूल चाट रहा है किंतु प्रखंड प्रशासन ने आज तक जनता की मांगों और जरूरतों पर तक कोई ध्यान नहीं दिया। मजबूर होकर हजारों ग्रामीण गरीबों ने मांगों को पूरा करने के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News : दरभंगा Railway Station का होगा कायाकल्प, प्लेटफॉर्मों के आधुनिकीकरण से सर्कुलेटिंग एरिया तक, पढ़िए सीधी निगरानी

आवेदन एक बार नहीं कई बार सामूहिक रूप से धरना प्रदर्शन से दिया गया किंतु प्रशासन ने मांगों को पूरा करने की दिशा में कोई कार्रवाई आज तक नहीं किया। आंदोलन के कार्यक्रम के बारे में बीडीओ और सीओ को पूर्व सूचना देकर शुरू किया गया है।

अनार में धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए भाकपा माले नेता अली मोहमद ने कहा कि हायाघाट प्रखंड में बड़ी तादाद में भूमिहीन गृहविहीन गरीब हैं और सरकारी जमीन पर बसे हुए हैं किंतु सरकार गरीबों को जोतने बोने और घर बनाने के लिए जमीन देने की घोषणा करने के बाद भी जमीन नहीं दे रही है। उल्टे अब सरकारी जमीन से बुलडोजर द्वारा गरीबों को उजाड़ने की बात बोल रही है।
खेग्रामास जिलाध्यक्ष एवम माले जिला स्थाई कमेटी सदस्य तथा हायाघाट के प्रखंड प्रभारी जंगी यादव ने कहा कि प्रखंड  जिला प्रशासन और सरकार पूरी तरह गरीब विरोधी और संवेदनहीन बनी हुई है और उसे गरीबों के दुख दर्द से कुछ लेना देना नहीं है। गरीब हितैषी योजनाएं का लाभ गरीबों को देने के बदले वे कॉरपोरेट और बड़े लोगों की सेवा में लगी हुई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: चारा मशीन ने निगला 11वीं के छात्र का हाथ, डॉक्टरों को लेना पड़ा दिल दहलाने वाला फैसला

यदि हमारी मांगे 27 जुलाई तक पूरी नहीं हुई तो 28 जुलाई को हजारों भूमिहीन गृहविहीन गरीब सबेरे से लहेरियासराय बहेड़ी रोड को जाम कर देंगे, जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

कार्यक्रम को रामविलास मंडल, संतोष यादव, पीतांबर पासवान, सोहैल अंसारी, विष्णु महतो, राम दयाल सदा, गौरी देवी, आरती देवी, देवती देवी, चंदर देवी, राज कुमार सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

आज का पंचांग: 06 फरवरी 2026 – जानिए शुभ-अशुभ मुहूर्त और लक्ष्मी पूजा के उपाय

Aaj Ka Panchang: सनातन धर्म में दैनिक पंचांग का विशेष महत्व है, जो हमें...

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प!

जियो प्रीपेड प्लान्स: 1.5GB डेली डेटा के साथ पाएं सबसे किफायती विकल्प! आपके लिए कौन...

अदिति भाटिया: टीवी की रूही अब ‘द केरला स्टोरी 2’ से सिनेमा में मचाएंगी धूम!

Aditi Bhatia News: छोटे पर्दे से बड़े पर्दे की ओर रुख कर रही अदाकारा...

Vivo V70 Elite बनाम OnePlus 15R: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जरूरत पूरी करेगा?

Smartphone Comparison: आज के डिजिटल युग में स्मार्टफोन चुनना किसी चुनौती से कम नहीं...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें