back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

Darbhanga News: Baheri में होली की रात आग ही आग… टेंट गोदाम में आग से लाखों -लाख की संपत्ति जलकर ख़ाक, क्या आगजनी है ये मामूली विवाद और आग! जानें पूरा मामला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Baheri News: जहां एक ओर पूरा गांव होली के रंगों में सराबोर था, वहीं दूसरी ओर एक परिवार की खुशियों पर आग की लपटों ने ग्रहण लगा दिया।

- Advertisement -

Baheri News: होली की रात टेंट गोदाम में लगी भीषण आग, 20 लाख की संपत्ति जलकर ख़ाक, जानें पूरा मामला

Baheri News: बाजा बजाने को लेकर हुआ विवाद, धमकी के बाद गोदाम में लगी आग

बहेड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अटहर गोट टोला में होली की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रामधयान मंडल के टेंट गोदाम से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं। पूरा मामला होली के दिन हुए एक मामूली विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, रामधयान मंडल के पुत्र और उनके कर्मचारी टेंट का सामान लेकर बाजा बजा रहे थे।

- Advertisement -

इसी दौरान गांव के ही प्रिंस लालदेव अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और बाजा बंद करने को लेकर आपत्ति जताने लगा। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। बाद में रामधयान मंडल ने इसकी शिकायत प्रिंस के पिता गणेश लालदेव से भी की थी। आरोप है कि इस शिकायत से बौखलाए प्रिंस ने अपने साथियों के साथ आकर रामधयान मंडल को चार दिनों के भीतर बर्बाद करने की धमकी दी थी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: होली के रंग में घुला सिंहवाड़ा में जातीय जहर! दो गुटों में खूनी संघर्ष, पत्थरबाजी, पुलिस पर भी हमला, 8 गिरफ्तार

देर रात धू-धू कर जल उठा गोदाम

धमकी देने के कुछ ही घंटों बाद, उसी रात करीब 10 बजे, रामधयान मंडल के टेंट गोदाम में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। इस टेंट गोदाम में आग की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

घटना की सूचना फौरन अग्निशमन विभाग को दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गोदाम में रखा टेंट, कुर्सी, बर्तन और अन्य कीमती सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

पीड़ित रामधयान मंडल और उनके बेटे शिवम कुमार मंडल ने इस घटना के लिए प्रिंस लालदेव और उसके साथियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा कि मामूली विवाद के बाद दी गई धमकी के तहत ही उनके गोदाम में आग लगाई गई है। पीड़ित परिवार के अनुसार, इस आगजनी में उन्हें करीब 20 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से इसकी जांच में जुट गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

अब घर बैठे होगी Tata EV Charging, टाटा मोटर्स ने लॉन्च की ऑन-डिमांड मोबाइल सेवा

Tata EV Charging: इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी! अब आपको अपनी...

Arjun Tendulkar की शादी में लगा सितारों का मेला, अभिषेक-ऐश्वर्या से लेकर अमिताभ बच्चन तक हुए शामिल

Arjun Tendulkar News: क्रिकेट के मैदान से लेकर बॉलीवुड की चकाचौंध तक, जब बात...

मॉर्गन स्टेनली और Layoff: रिकॉर्ड मुनाफे के बावजूद 2500 कर्मचारियों की छंटनी क्यों?

Layoff: दुनिया की दिग्गज वित्तीय सेवा कंपनी मॉर्गन स्टेनली ने हाल ही में एक...

AI Chatbot से भावनात्मक जुड़ाव: Google Gemini पर आत्महत्या का मुकदमा

AI Chatbot: अमेरिका से आई एक चौंकाने वाली खबर ने AI Chatbot के मनोवैज्ञानिक...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें