back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 18, 2026
spot_img

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान, दरभंगा के दिन बहुरेंगे, जल्द बनेगा दोनार चौक-बेला मोड़, दिल्ली-मोड़-पंडासराय गुमटी पर ROB

spot_img
- Advertisement - Advertisement
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का एयरपोर्ट पर स्वागत करते दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का एयरपोर्ट पर स्वागत करते दरभंगा के नगर विधायक संजय सरावगी

रभंगा के लिए एक बड़ी खबर पटना के हाजीपुर से आ रही है। अब दरभंगा के दिन उम्मीद हैं बहुरेंगे। कारण, जल्द ही दरभंगा शहर की तस्वीर बदलने वाली है। बहुप्रतिक्षित मांग पूरी होने की उम्मीद जग गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने मंगलवार को हाजीपुर में गांधी सेतु के पूर्वी लेन के उद्घाटन के अवसर पर बिहार सरकार और दरभंगा की चिर-परिचित मांगों के बीच अनुशंसा पर दोनार चौक, बेला मोड़ का दोनों, दिल्ली मोड़ एवं पंडासराय गुमटी पर शीघ्र आरओबी निर्माण की घोषणा की है। इन सभी मुख्य आरओबी के बन जाने से दरभंगा शहर को जाम की भीषण समस्या से निजात मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

मुख्य बातें
बिहार में 13585 करोड़ की 15 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास
नीतीश बोले, आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक
बिहार में 2024 तक अमेरिका जितनी सड़कों का होगा निर्माण : गडकरी

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, दरभंगा में 217 करोड़ की लागत से पांच आरओबी के निर्माण, रिंग रोड निर्माण,भारत माला परियोजना के लगभग 7500 करोड़ की लागत 200 किलोमीटर लंबा बिहार के पहले आमस-दरभंगा एक्सप्रेस वे सड़क, भारत माला धार्मिक संपर्क योजना के तहत उमगांव (उच्चैठ भगवती) से महिषी (तारास्थान) तक बनने वाली सड़क और इस परियोजना के तहत देश का सबसे लंबा पुल का निर्माण, 500 करोड़ की लागत से लहेरियासराय से रोसड़ा पथ को एनएच सड़क में परिवर्तित करने (एनएच 527E), दरभंगा हवाई अड्डा से जयनगर सड़क को एनएच फोर लेन सड़क में परिवर्तित करने, मझौली से चिरौत फोर लेन सड़क निर्माण को भी मंजूरी दी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दरभंगा सॉफ्टवेयर आईटी पार्क: मिथिला में तकनीकी क्रांति का नया सवेरा

इसके साथ ही, बिहार में मंगलवार का दिन शुभ मंगल लेकर आया। आज केंद्रीय पथ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा नदी पर बने महात्मा गांधी सेतु पूर्वी लेन उद्घाटन किया। इसके अलावै उन्होंने 13585 करोड़ की 15 सड़क परियोजनाओं का भी शिलान्यास हाजीपुर से किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि हम बिहार में सड़कों का जाल बिछाएंगे। इतना ही नहीं हम 2024 तक बिहार में अमेरिका जितनी सड़कों का निर्माण करेंगे। उन्होंने नीतीश कुमार को कहा कि मुख्यमंत्री जी मैं सड़कों और

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का एयरपोर्ट पर स्वागत करते दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) का एयरपोर्ट पर स्वागत करते दरभंगा के सांसद गोपालजी ठाकुर

रिंग रोड्स का निर्माण कर रहा हूं। आप शहर बसाइये। उन्होंने कहा कि हम जहां जहां सड़कें बना रहे हैं नीतीश कुमार वहां-वहां पर शहर बसा रहे हैं। क्योंकि, सड़कों के निर्माण से इलाके में जमीन की कीमत बढ़ जा रही है और वहां शहर का बसना शुरू हो जा रहा है।

गडकरी ने कहा कि जब वो इससे पहले आए थे तब वो ऐतिहातसिक गांधी सेतु से गुजरने के दौरान जाम में फंस गए थे। उन्होंने कहा कि अब वो सारी समस्या दूर हो चुकी है। अब इस पुल पर बिना जाम के गुजरा जा सकेगा। पथ निर्माण मंत्रीकेंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का ऐलान, दरभंगा के दिन बहुरेंगे, जल्द बनेगा दोनार चौक-बेला मोड़, दिल्ली-मोड़-पंडासराय गुमटी पर ROB ने गांधी सेतु के निर्माण की बात करते हुए कहा कि इस पुल का निर्माण एक चुनौती थी। इस पुल के निर्माण में जो लोहा लगा है वो विदेश से आया था। इस कमी को पूरा करने के लिए भारत में उसी कैटेगरी के लोहे का प्रयोग किया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: बहेड़ी से निकलेगा ट्रैफिक समस्या का हल... Baheri Bypass का सपना जल्द होगा साकार, DM ने निर्माण कार्य का लिया जायजा, जून तक की डेडलाइन तय

गडकरी ने कहा कि इस पुल के बेस ऊपर के हिस्से के सुपर इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण में 67000 टन लोहे का प्रयोग किया गया है। यह पुल हिंदुस्तान का सबसे बड़ा लोहे का पुल बन गया है। यह पुल देश के इतिहास में आईकॉन बन गया है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो मैं पटना में भी डबल डेकर सड़कों का निर्माण कराउंगा। ऐसा प्रयोग हमने महाराष्ट्र में किया है। केंद्र सरकार स्टेट हाइवे पर 700 करोड़ की लागत से 15 आरओबी बनाएगी।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Mob Lynching: बच्चा चोरी के शक में भिखारियों को भीड़ ने पीटा, पुलिस का बड़ा खुलासा

नीतीश बोले, आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि नई सड़कों से बिहार का कायाकल्प हो रहा है। केंद्र के सहयोग से बिहार में बहुत सारा काम हुआ है और हो रहा है। आज का दिन बिहार के लिए ऐतिहासिक है।

डिप्टी सीएम रेणु देवी ने मंच से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत करते हुए मांग भी रखी। उन्होंने गडकरी को ‘बड़े भाई’ कहकर सम्बोधित किया। साथ ही कहा- ‘मैं अपने भाई से एक आग्रह करना चाहती हूं। बड़े भाई आप हमेशा एक्सपेरिमेंट करते रहे हैं। इथेनाल ने तो बिहार को बहुत कुछ दिया है लेकिन आप हमारे यहां भी मोटर वेहकिल और कुछ कार की फैक्टरियां लगवाएं।’

इससे पहले नितिन गडकरी और सीएम नीतीश महात्मा गांधी सेतु की नई पूर्वी लेन का उद्घाटन किया। अब न आम लोगों को न जाम की परेशानी होगी और न रफ्तार की। लोग महज 15 मिनट में हाजीपुर से पटना पहुंच सकेंगे। इससे पहले साल 2020 में गांधी सेतु के पश्चिमी लेन को भी इसी तरह से बदला गया था। दोनों लेन का काम पूरा होने के बाद अब गांधी सेतु पूरी तरह से नए लुक में तैयार हो चुका है। करीब छह किलोमीटर लंबे पुल पर अब गाड़ियां 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

AI Impact Summit: दिल्ली में AI के महाकुंभ का बढ़ा विस्तार, रिकॉर्ड तोड़ उपस्थिति!

AI Impact Summit: जब दिल्ली में तकनीकी भविष्य का महाकुंभ सजा, तो ज्ञान की...

भारत ने T20 World Cup में नीदरलैंड को दी करारी शिकस्त! 17 रनों की शानदार ‘शुभम्’ जीत

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों, दिल थाम कर बैठिए! आपके चहेते शेरों...

Bihar Murder News: लखीसराय में रेलकर्मी की गोली मारकर हत्या, अवकाश पर घर आया था संतोष

Bihar Murder News: जीवन की डोर अचानक टूट गई, जब एक रेलकर्मी अपने ही...

Bihar IPS Transfer: बिहार IPS ट्रांसफर में बड़े फेरबदल! तीन तेज-तर्रार IPS अधिकारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर

Bihar IPS Transfer: बिहार की प्रशासनिक नैया पर तैनात तीन जांबाज सारथी अब देश...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें