spot_img

Darbhanga के नवनियुक्त शिक्षकों पर चला KK का डंडा, 17 शिक्षकों की नियुक्ति पर लगी रोक

दरभंगा जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह ने कहा कि एसीएस केके पाठक के निर्देश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की गई है। जिन शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है, उनकी लिस्ट जारी कर दी गई है।

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। दरभंगा शिक्षा विभाग से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त आ रही है जहां केके पाठक का फिर से दरभंगा के शिक्षकों पर डंडा चला है जिनके निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 17 शिक्षकों की नियुक्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

सबसे आश्चर्य की बात यह है कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगी है उस सत्रह शिक्षकों की सूची में दिनेश नाम के सात (Ban on appointment of 17 teachers of Darbhanga) शिक्षक शामिल हैं। पढ़िए देशज टाइम्स की यह रिपोर्ट

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, इन सभी सूची में शामिल शिक्षकों के खिलाफ संघ में शामिल होने के सबूत मिले हैं। बनाये गए संघ में शामिल होने के पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही यह कार्रवाई की गई है। इस आलोक में ही इन सभी शिक्षकों के खिलाफ सरकार ने नियुक्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime छठ पर घर Madhubani आना पड़ा भारी! मुंबई से लौट रहे मजदूर की नकदी और सारा सामान नशाखुरानों ने लूटा, दरभंगा में मिला बेहोश

जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग एसीएस के के पाठक के निर्देश पर दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 17 शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगाते हुए सूची जारी कर दी है। बताया जाता है कि शिक्षा विभाग दिनेश नाम के शिक्षक की तलाश की जा रही है, जिस पर आरोप है नियुक्ति पत्र पाने से पहले ही संघ का निर्माण कर लिया था।

यह भी पढ़ें:  Vaibhav Sooryavanshi : क्या वैभव सूर्यवंशी का इंतजार खत्म? श्रीलंका के खिलाफ घर में करेंगे डेब्यू!

जानकारी के अनुसार, दरभंगा के जिला शिक्षा पदधिकारी ने जो रोक के लिए सूची जारी की जुसमे सात अभ्यर्थियों का नाम दिनेश हैं। इस सूची में शामिल कुल सात दिनेश नाम के अभ्यर्थियों में दिनेश कुमार सिंह रोल न 903966 जो कि उत्क्रमित माध्यमिक बिजली

सदर प्रखंड जो जूलोजी के हैं दिनेश कुमार ठाकुर रोल नं. 240143 जो कि प्राथमिक विद्यालय गोधियारी मनीगाछी दिनेश कुमार साह रोल न 900413 उच्च माध्यमिक विद्यालय नरोत्तमपुर मनीगाछी दिनेश कुमार यादव 212458 न्यू प्राथमिक विद्यालय

मुसहरी टोल जाले दिनेश कुमार यादव 217835 बुनियादी विद्यालय मोरो हनुमाननगर दिनेश कुमार पासवान 900618 उच्च विद्यालय पंचोभ हनुमाननगर दिनेश कुमार मिश्रा 271747 न्यू प्राथमिक विद्यालय बघड़ा बहेड़ी दिनेश कुमार सहनी 873950 जनता उच्च विद्यालय शिवनगर घाट घनश्यामपुर दिनेश कुमार राउत 200403 न्यू प्राथमिक विद्यालय

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime Big Breaking| दरभंगा में दरोगा को गोली मारी! गश्ती के दौरान ASI कर रहे थे मोबाइल पर बात - मार दी गोली, बिहार में कानून व्यवस्था पर सवाल!

सुथरिया तारडीह प्रखंड में इन सभी शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी। इन शिक्षकों के साथ कुछ अन्य शिक्षक अभ्यर्थियों की नियुक्ति पर भी रोक लगाई गई है, उनमें प्रकाश चंद्र झा, रामकुमार पांडेय, राजीव कुमार यादव, मो. शाहनवाज, प्रकाश चंद्र झा,मो. शाहनवाज , श्रवन कुमार दास व मो. शाहनवाज के नाम शामिल है।

बताया जाता है इन सभी की सूची में शामिल सभी शिक्षकों के खिलाफ बनाये गए संघ में शामिल होने के पुख्ता सबूत मिले है। इस आलोक में ही इन सभी शिक्षकों के खिलाफ सरकार ने नियुक्ति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है।

इस संबंध में दरभंगा के जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह ने कहा कि एसीएस के के पाठक के निर्देश का पालन करते हुए निम्नाकित शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक लगा दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

44 हजार कारतूस बरामदगी: तेजस्वी यादव बोले- RSS को आतंकवादी संगठन घोषित करो

Tejashwi Yadav: बिहार में 44 हजार कारतूसों की बरामदगी पर तेजस्वी यादव ने RSS पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने आरोपियों के RSS से जुड़े होने का आरोप लगाते हुए संघ को आतंकवादी संगठ#TejashwiYadav,#BiharPolitics,#RSSControversy

बिहार MLC चुनाव में हार पर JDU का ‘शॉक ट्रीटमेंट’, बागियों को बाहर का रास्ता! | पढ़िए – फेविकोल से

Bihar JDU Meeting: बिहार विधान परिषद चुनाव में मिली हार के बाद जदयू ने कड़ा संदेश दिया है। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल नेताओं और कार्यकर्ता#BiharJDU,#MLCElection,#BiharPolitics

Darbhanga Crime जाले में हड़कंप! 16 साल की लड़की गायब, मां बोली – 7 लोगों ने मेरी बेटी को किया अगवा!

Jale Missing Girl: जाले थाना क्षेत्र से एक 16 वर्षीय किशोरी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। मां ने 7 लोगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई ह#JaleNews,#BiharCrime,#MissingGirl

Bihar Special Trains बिहार से दिल्ली जाने वालों के लिए सबसे बड़ी खबर! इन स्पेशल ट्रेनों में मिल रही है कन्फर्म सीट

Bihar Special Trains: दीपावली और छठ के बाद दिल्ली लौटने वाले बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी है। गया से नई दिल्ली जाने वाली स्पेशल ट्रेन में नवंबर की कई तारीखों पर सैकड़ों सीटें खा#BiharSpecialTrains,#GayaDelhiTrain,#IndianRailways