spot_img

दरभंगा में एकल उपयोग प्लास्टिक पर ‘ बैन ‘, खुले में कचरा फेंकना पड़ेंगा महंगा, कई अधिकारियों के वेतन पर ‘ ब्रेक ‘

spot_img
- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स —जिला पर्यावरण समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आज डीएम कार्यालय प्रकोष्ठ में डीएम राजीव रौशन की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) से जुड़े कई अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई और कई निर्देश जारी किए गए।

- Advertisement -

खुले क्षेत्र में अपशिष्ट फेंकने पर रोक और जनजागरूकता अभियान का निर्देश

वन प्रमंडल पदाधिकारी भास्कर चंद्र भारती ने बताया कि वायु गुणवत्ता में सुधार हेतु खुले क्षेत्र में अपशिष्ट पदार्थों को फेंकने और जलाने पर सख्त रोक लगाने के लिए जनजागरूकता अभियान (Public Awareness Campaign) चलाया जाएगा। साथ ही विद्यालयों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम (School Environmental Programs) आयोजित किए जाएंगे ताकि छात्रों में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता विकसित हो सके।

- Advertisement -

प्रतिवेदन नहीं देने वाले विभागों पर कार्रवाई

बैठक में बताया गया कि जिला पर्यावरण योजना (District Environment Plan) के अनुरूप प्रतिवेदन केवल नगर निगम दरभंगा और पथ निर्माण विभाग से प्राप्त हुआ है। वहीं, जिला उद्योग केंद्र, जिला कृषि विभाग, और भवन निर्माण विभाग से प्रतिवेदन अब तक नहीं मिला है।
जिलाधिकारी ने इस लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों का वेतन स्थगित कर स्पष्टीकरण (Salary Suspension and Explanation) माँगा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में हाईवे पर खूनी खेल! दो युवकों को गोली मारी, बाइक लूटकर भागे बदमाश; एक की गर्दन में लगी गोली

बड़े पैमाने पर पौधारोपण का निर्देश

जिलाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को निर्देशित किया कि वे वन प्रमंडल दरभंगा के समन्वय से बड़े पैमाने पर पौधारोपण अभियान (Mass Plantation Drive) सफलतापूर्वक संचालित करें। उन्होंने कहा कि सरकारी परती भूमि और सरकारी कार्यालयों में अनिवार्य रूप से पौधारोपण कराया जाए।

प्लास्टिक प्रतिबंध और वैकल्पिक साधनों का उपयोग बढ़ाने पर बल

बैठक में एकल उपयोग प्लास्टिक (Single-Use Plastic Ban) के विकल्प के रूप में कपड़े, जूट, कागज और बायोडिग्रेडेबल उत्पादों के अधिकाधिक प्रयोग पर बल दिया गया। थैले, कार्टून बॉक्स और पैकेजिंग सामग्री के लिए पर्यावरण मित्र उत्पादों को प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Theft दरभंगा में घर खाली देख चोरों का धावा, लाखों के गहने-नकदी ले उड़े | पढ़िए - चोरी से पहले संदिग्धों की रेकी

जल प्रदूषण नियंत्रण और जल गुणवत्ता सुधार की पहल

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नदियों, तालाबों, कुओं और भूजल स्रोतों का वैज्ञानिक विश्लेषण (Scientific Water Analysis) कराकर जल गुणवत्ता (Water Quality) में सुधार के प्रयास किए जाएं ताकि लोक स्वास्थ्य (Public Health) को सुरक्षित रखा जा सके।

बैठक में मौजूद प्रमुख अधिकारी

इस बैठक में उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद समेत कई विभागीय अधिकारी उपस्थित थे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए साझा प्रयासों की प्रतिबद्धता जताई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

LNMU Kabaddi Team दरभंगा की इन ‘शेरनियों’ ने रचा इतिहास! Darbhanga LNMU कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, 6वीं बार अखिल भारतीय स्तर पर एंट्री

LNMU Kabaddi Team: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) की महिला कबड्डी टीम ने पूर्वी क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। यह उनकी लगातार छठी अखिल भारतीय #LNMUHistory,#BiharKabaddi,#GoldMedal

Darbhanga Crime Big Breaking| दरभंगा में खूनी रिश्ता! भतीजे ने चाचा को चाकू से गोदा, MUDER से गुदरी बाजार सुन्न

Darbhanga Crime News: दरभंगा के लहेरियासराय में चाचा-भतीजे के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी में भतीजे ने चाचा अंकित सिंह को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। #DarbhangaCrime,#BiharMurder,#FamilyDispute

बिहार में अगले 5 दिन भीषण गर्मी! 4 डिग्री तक बढ़ेगा तापमान, जानिए कब मिलेगी राहत?

Bihar Weather: बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी का अनुमान जताया है, जिससे दिन में #BiharWeather,#BiharNews,#WeatherUpdate

अचानक बदला बिहार की 19 ट्रेनों का रास्ता! यात्रा से पहले जानें नया रूट और देरी

Bihar Train Route Change: गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर ऑटोमेटिक सिगनलिंग के काम के कारण अक्टूबर 2026 में बिहार से आने-जाने वाली 19 ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, जबकि 5 ट्रेनें घंटों ल #BiharTrainUpdate,#RailRouteChange,#IndianRailways