back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

BIG NEWS DARBHANGA | Darbhanga Bus Stand पर वर्चस्व की लड़ाई, दिनदहाड़ फायरिंग दहशत का तांडव –फायरिंग के पीछे कौन?

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

BIG NEWS DARBHANGA| Crime News | Delhi More Firing |दरभंगा बस स्टैंड पर दिनदहाड़े गोलियों की बौछार! वर्चस्व की जंग में सनसनी। तीन बाइक, चार गोलियां और पूरे शहर में दहशत! दरभंगा बस स्टैंड बना रणभूमि। 1.70 करोड़ की बंदोबस्ती, गोलियों से जवाब! दरभंगा में वर्चस्व की खूनी साजिश?@देशज टाइम्स, दरभंगा।

दरभंगा में दिनदहाड़े दहशत का तांडव – CCTV जांच शुरू

वर्चस्व की लड़ाई या प्रशासन की चूक? दरभंगा बस स्टैंड पर खुलेआम फायरिंग से हड़कंप।फायरिंग से कांपे दुकानदार, दरभंगा में दिनदहाड़े दहशत का तांडव – CCTV जांच शुरू। दरभंगा LIVE: फायरिंग के पीछे कौन? पुलिस बोली – जल्द होगा खुलासा, CCTV से पकड़ेंगे।@देशज टाइम्स, दरभंगा।

दरभंगा बस स्टैंड पर दिनदहाड़े फायरिंग, वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दो गुटों में टकराव

दरभंगा, देशज टाइम्स | Breaking Crime News | Delhi More Firing: शनिवार को दरभंगा के दिल्ली मोड़ स्थित बस स्टैंड पर वर्चस्व की लड़ाई को लेकर हुई दिनदहाड़े फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। तीन बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधियों ने बुचामन मोड़ के समीप चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Election Big Breaking : अलीनगर में आधी आबादी ने दिखाई लोकतंत्र की ताकत, 86 साल की चंद्रकला बनीं ऑइकन

फायरिंग से फैली दहशत, दुकानें बंद

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गोलीबारी के दौरान कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें तत्काल बंद कर दीं। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोलियों का खोखा (empty cartridge) बरामद किया है।

पुरानी ठेकेदारी बनाम नई बंदोबस्ती बना विवाद की वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि घटना के पीछे बस स्टैंड की नई बंदोबस्ती है। तीन दिन पहले बस स्टैंड की ठेकेदारी ₹1.70 करोड़ में एक नए ठेकेदार को सौंपी गई, जिससे पुराने ठेकेदारों में आक्रोश था। प्रारंभिक जांच में इसे ही वर्चस्व की लड़ाई का कारण माना जा रहा है।

प्रशासन को पहले से थी सूचना, फिर भी अपराधी निकले हावी

ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट रामबाबू साह ने बताया कि प्रशासन को पहले से ही तनाव की आशंका थी। इसी कारण पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी। बावजूद इसके, अपराधियों ने पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते हुए दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। सदर थाना पुलिस ने बताया कि गश्ती दल मौके पर मौजूद था, लेकिन अपराधियों ने मौका देखकर घटना को अंजाम दे दिया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ पर पहुंचे

CCTV फुटेज से आरोपियों की पहचान की कोशिश

सदर थानाध्यक्ष ने कहा कि आसपास के CCTV कैमरों की जांच शुरू हो चुकी है। पुलिस ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है। हालांकि, फायरिंग में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें