spot_img

Darbhanga के केवटी में BDO रुखसार और CO निरंजन सुमन का मोहर्रम पर गाइड लाइन के अनुपालन पर जोर

spot_img
- Advertisement -

केवटी, देशज टाइम्स। सामाजिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ त्याग और बलिदान का पर्व मोहर्रम मनाने की अपील के साथ बुधवार को केवटी प्रखंड क्षेत्र के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों (मुखिया व सरपंच एवं पंचायत समिति सदस्य) की बैठक आयोजित कर सरकारी गाइड लाइन का अनुपालन करने को कहा गया।

- Advertisement -

मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता बीडीओ रुखसार ने की। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों से बीडीओ एवं सीओ निरंजन सुमन ने फीडबैक लेते शांति पूर्ण व सामाजिक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण के साथ मोहर्रम का त्योहार मनाने एवं इसे संपन्न कराने में प्रशासन को सहयोग करने की अपील की।

- Advertisement -

अधिकारियों ने कहा पर्व के मद्देनजर असमाजिक तत्वों और उपद्रवियों पर खास नजर रखी जा रही है। इंटरनेट मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। वहीं, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कहीं। बीडीओ ने कहा त्योहार आपसी सद्भाव और भाईचारे को दर्शाता हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में अगवा कर नाबालिग से बलात्कार, शौच के लिए निकलीं Minor Rape, बाइक से ले उड़ा, पढ़िए कैसे बेहोश पहुंची घर, कौन थे पहुंचने वाले दादा?

सीओ ने कहा हमारा समाज जिस सांप्रदायिक सौहार्द के लिए जाना जाता है, उसे अक्षुण्ण रखें। बैठक में बीपीआरओ जय प्रकाश मंडल, मुखिया संघ के अध्यक्ष मो. इफ्तेखार अहमद, पूर्व अध्यक्ष व दिधियार के मुखिया फतेह अहमद, सरपंच संघ के अध्यक्ष जावेद अशफाक

आदि के अलावा मुखिया मो. शहाबुद्दीन, संजय कुमार, रवीन्द्र पासवान, महताब आलम,फैज मोहम्मद, मुखिया प्रतिनिधि मो. खुर्शीद आलम, संतोष कुमार साहु, कृष्णा, सरपंच

मो.जफीर,अब्दुल खालिक, सरपंच प्रतिनिधि मो. जूही, पंचायत समिति सदस्य सीता कांत झा सहित कई मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar INDO -Nepal Border News: भारत-नेपाल सीमा पर Bihar Police का बड़ा एक्शन, 4 नई यूनिट गठित, अवैध गतिविधियों पर कसेगी लगाम

Bihar Police: भारत-नेपाल की संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपराधियों की नींद हराम करने का...

Sitamarhi News: Nepal की भंसार टैक्स…’बेटी-रोटी’ के रिश्ते में कारोबारी कड़वाहट ! सीतामढ़ी बाजारों से रूठे नेपाली ग्राहक, त्राहिमाम

भंसार टैक्स: भारत और नेपाल के 'बेटी-रोटी' के रिश्ते में अब कारोबारी कड़वाहट घुल...