back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 15, 2026
spot_img

Darbhanga की केवटी BDO रुखसार, लोगों से जाना,कहा-सरकारी सुविधाएं आपके लिए है

spot_img
- Advertisement - Advertisement

केवटी, देशज टाइम्स। केवटी प्रखंड के बरिऔल पंचायत में बुधवार को जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ रुखसार ने की। पंचायत भवन में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों से बीडीओ ने रुबरू होकर उनसे संवाद स्थापित कर जनहित में चलाई जा रही सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

- Advertisement -

जनसंवाद कार्यक्रम के उद्देश्य पर विस्तृत रूप से चर्चा करते उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से संचालित सभी विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और इसका समुचित लाभ आम लोगों को दिलवाना ही मुख्य उद्देश्य हैं।

- Advertisement -

उन्होंने लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान पार्ट 1 व 2 की भी विस्तृत जानकारी लोगों को देते हुए सरकार द्वारा संचालित विकास व कल्याणकारी योजनाओं से लाभ उठाने की अपील की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga IAS Trainees Visit : भविष्य के अफसरों ने परखी मिथिला की विकास-गाथा, एयरपोर्ट से लेकर यूनिवर्सिटी तक... पढ़िए Dabhanga से Madhubani तक 10 होनहार आईएएस अधिकारियों की नब्ज टटोली...

प्रभारी सीओ चंदन कुमार ने अंचल से संबंधित विभिन्न प्रकारों के प्रमाण पत्र को सुगमता पूर्वक प्राप्त करने व अंचल से संबंधित लाभांवित होने के लिए सुगम तरीके के संबंध में जानकारी दी। बीपीआरओ जय प्रकाश मंडल ने विभागीय योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए इससे लाभ उठाने की अपील की।

सीएचसी, केवटी-रनवे के स्वास्थ्य प्रबंधक दिनेश आनंद ने सीएचसी में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बीएओ शिवनाथ झा, टीभीओ डा. रमेश प्रसाद रमण, एओ नंदन कुमार, मुखिया महताब आलम के अलावा प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व पंचायत स्तरीय कर्मी एवं जनप्रतिनिधि सहित काफी संख्या में पंचायत के लोग मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

महाशिवरात्रि 2026: शिव और शक्ति के संतुलन का आध्यात्मिक महत्व

Mahashivratri 2026: फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि भगवान शिव और देवी...

Women’s Asia Cup में भारत ‘ए’ ने पाकिस्तान ‘ए’ को 8 विकेट से धोया, वृंदा दिनेश का तूफानी अर्धशतक!

Women's Asia Cup: क्रिकेट फैंस तैयार हो जाइए एक और धमाकेदार मुकाबले की रिपोर्ट...

ओंटारियो ट्यूशन फीस: कनाडा में छात्रों पर बढ़ रहा है शिक्षा का बोझ, जानें क्या होंगे असर

Ontario Tuition Fees: शिक्षा के क्षेत्र में आए दिन हो रहे बदलाव छात्रों के...

विजय वर्मा के वैलेंटाइन डे पोस्ट ने मचाई खलबली, क्या तमन्ना के बाद फिर मिला प्यार?

Vijay Varma News: बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर सितारों के दिल के तार जुड़ते...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें