
दरभंगा, देशज टाइम्स अपराध ब्यूरो। पत्नी पर अत्याचार करने वाले लोग सावधान हो जाएं वरना जेल जाना तय हैं। आखिर पत्नी कितने दिनों तक बर्दाश्त कर सकती हैं।
मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के आजमनगर मोहल्ला का है। जहां एक नशेड़ी पति को पत्नी ने पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम चंद्र नारायण मंडल है। उसे नशे की हालत में घर से पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। साथ ही उसके पास से शराब भी बरामद किया गया है।
इस संबंध में उसकी पत्नी नीलू कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि सोमवार को माईके से ससुराल पहुंची ,ससुराल पहुंचते ही पति रुपये मांगने लगा। रुपया नहीं देने पर पति मारपीट करने लगा और उसका गहना जेवर छीन लिया। नशे की हालत में हंगामा करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद समझाने पर कुछ भी समझने को तैयार नहीं था। तब उसने पुलिस को सूचना दी।
प्रभारी कार्यकारी थानाध्यक्ष अलख नारायण तिवारी ने बताया कि महिला की सूचना पर पुलिस उसके घर पहुंची थी। चंद्र नारायण मंडल काफी नशे में था। उसके पास से 375 एमएल की बोतल में अंग्रेजी शराब भी बरामद किया गया है। मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

