जाले, देशज टाइम्स ब्यूरो। महिला की पिटाई कर बेहोश करने के बाद गले से चांदी के जेवरात लूट लेने और विरोध करने पर बेटी की भी जमकर पिटाई कर जख्मी करने के मामले में जाले पुलिस तहकीकात कर रही है। मामला, थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र के भटपोखरा गांव का है, जहां दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में मां और बेटी दोनों जख्मी हो गई हैं। पढ़िए पूरी खबर
जानकारी के अनुसार, घायलों की चिकित्सा रेफरल अस्पताल में किया गया है। इस मामले में भटपोखरा गांव निवासी ललित दास की पुत्री वीणा कुमारी ने इसी गांव के जगदेव दास के पुत्र राम सागर दास एवं इनके सहयोगी अशोक दास नगीना दास नागेंद्र दास समेत सात लोगों के विरुद्ध जाले थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी में कहा गया है कि बीते 15 मई रविवार को इनके घर में घुसकर उपरोक्त नामजदों ने इसकी मां मुन्नी देवी को मारपीट कर घायल कर दिया। सभी आरोपियों के पिटाई से जब इसकी मां बेहोश हो गई तब इसके मां के गला में पहने 25 भारी का चांदी की हसूली छीन ली, जब वह मां को बचाने गई तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया।
- Advertisement -
थानाध्यक्ष यशोदानंद पांडे का कहना है
कि उक्त गांव में बर्चस्व को लेकर दो गुटों में लड़ाई झगड़ा हो रहा है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी घटना की जांच पड़ताल की जा रही है। वर्तमान में निरोधात्मक कार्रवाई के साथ चौकीदार को दोनों पक्ष पर सतत कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।