

कुशेश्वरस्थान, देशज टाइम्स। विद्यालय में घुसकर दबंगों ने प्रधानाध्यापक को लाठी से पीटा। इसका वायरल वीडियो देखिए देशज टाइम्स पर।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के ईटहर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय जिमराहा उस वक्त रणभूमि में तब्दील हो गई जब गांव के ही कुछ लोग धमक कर जम कर बबाल मचाया। प्रधानाध्यापक संजीव कुमार के समझाने पर और उग्र हो गए और प्रधानाध्यापक संजीव कुमार को जमकर पीटा और गाली-गलौज की।
किसी तरह शिक्षकों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। घटना को लेकर प्राथमिक विद्यालय के एच एम संजीव कुमार ने बीईओ और थाना में लिखित शिकायत की है।
एच एम ने गांव के ही लल्टू कुमार राय एवं दुर्गा प्रसाद राय और सुरेन्द्र राय पर आरोप लगाया है कि तीनों व्यक्ति दोपहर दो बजे स्कुल पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए रंगदारी की मांग करते हुए मारपीट करने लगे।
स्कूल में घुसकर दबंगों ने Head Master को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी से जमकर पीटा, देखें VIDEO
[su_youtube url=”https://www.youtube.com/watch?v=agfVWFB2BPQ”]
मारपीट के दौरान एच एम ने सोने की चेन और पांच हजार रुपये छीन लेने की जानकारी दी है। उपद्रवियों ने चावल वितरण पंजी फार दी और रंगदारी की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। साथ ही शिक्षकों को भी स्कूल नहीं आने की धमकी दी है। इस मामले में एचएम ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत किया।


