- Advertisement -

दरभंगा, देशज टाइम्स। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय दरभंगा के अधिषद (सीनेट) का सदस्य बेगूसराय तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामरतन सिंह और साहेबपुर कमाल विधायक सतानंद संबुद्ध को बनाया गया है।
- Advertisement -
जानकारी के अनुसार, यह जानकारी बिहार विधानसभा के उप सचिव पांडव कुमार सिंह की ओर से निर्गत पत्र में दिया गया है। इसके तहत पत्र में कहा गया है कि बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने बिहार विधानसभा अधिनियम 1976 की धारा-18 (14) के प्रावधान के अनुसार सदन के नौ विधायकों को सीनेट सदस्य बनाया है।
- Advertisement -
- Advertisement -
इसमें तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह एवं साहेबपुरकमाल विधायक सतानंद संबुद्ध उर्फ ललन यादव शामिल हैं। राम रतन सिंह के सीनेट सदस्य बनाए जाने की सूचना मिलते ही बधाई मिलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।
- Advertisement -







