back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 23, 2026
spot_img

दरभंगा कचरा प्रबंधन इकाई की शुरूआत करने वाला बिहार का तीसरा जिला बना

spot_img
- Advertisement - Advertisement

केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) व राज्य सरकार के स्वच्छ बिहार अभियान फेज-2 के अंतर्गत बुधवार को पटोरी पंचायत में ठोस एवं तरल अपशिष्ठ प्रबंधन कार्य का शुभारंभ हुआ। इस अभियान की शुरूआत जमुई और मोतिहारी में पहले ही हो चुकी है। अब दरभंगा में इसकी शुरूआत हुई है। इसके साथ ही दरभंगा कचरा प्रबंधन इकाई की शुरूआत करने वाला तीसरा जिला बना।

- Advertisement -

इसका उद्घाटन जिलाधिकारी राजीव रौशन, उप विकास आयुक्त अमृषा बैंस, बेनीपुर विधायक विनय कुमार चौधरी, हनुमाननगर प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार यादव, पटोरी पंचायत की मुखिया माधुरी कुमारी व सरपंच विभा कुमारी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का आयोजन जनता पुस्तकालय पटोरी में हुआ।दरभंगा कचरा प्रबंधन इकाई की शुरूआत करने वाला बिहार का तीसरा जिला बना

- Advertisement -

प्रखंड के जनप्रतिनिधियों की ओर से आगत अतिथियों का स्वागत पाग चादर व पुष्प गुच्छ से किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर की शिक्षिका स्तुति ने डीएम को  मिथिला पेंटिंग भेंट की। राजकुमारी गणेश शर्मा संस्कृत विद्यापीठ के प्राचार्य अरविंद शर्मा ने स्वागत भाषण किया। पूर्व मुखिया राम एकबाल चौधरी ने अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के समक्ष गांव की समस्या, जलजमाव, बाढ़ व स्वास्थ्य उपकेंद्र की समस्या रखी। मंच संचालन शिक्षक नवीन कुमार चौधरी ने की।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रामनगर में बड़ा Power Cut, सोमवार को 6 घंटे गुल रहेगी बत्ती, निपटा लें जरूरी काम

डीडीसी ने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस महत्वाकांक्षी योजना की  सफलता के लिए पंचायत के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए जिला के पहले अपशिष्ट प्रबंधन इकाई  शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दी। डीएम ने ग्लोबल वार्मिग सेदरभंगा कचरा प्रबंधन इकाई की शुरूआत करने वाला बिहार का तीसरा जिला बना बचाव के लिए सजग केंद्र व राज्य सरकार के इस परियोजना को सफल बनाने के लिए सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि कचड़ा प्रबंधन में जनभागीदारी से ही सुंदर व स्वच्छ गांव का निर्माण हो सकता है।

बेनीपुर विधायक ने कहा कि आत्म विश्लेषण से ही इस योजना को सफल बनाया जा सकता है। पटोरी के उच्च विद्यालय परिसर के लिए प्रस्तावित स्टेडियम  निर्माण का प्रयास करने की बात भी डीएम के समक्ष रखा। धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर वीरेंद्र नारायण चौधरी ने  किया।

अंत में डीएम की अगुवाई में उपस्थित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पटोरी पंचायत के सभी 14 वार्डों में प्रतिनियुक्त कर्मी को ठेला व ई-रिक्शा के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंचायत के 5 चिह्नित लाभुकों को डस्टबिन भी प्रदान किया गया।

मौके पर डीआरडीए के डिप्टी डायरेक्टर गणेश प्रसाद, बीडीओ अरुण कुमार सिंह, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के प्रखंड समन्वयक इशिता,मनरेगा पीटीए संजीव कुमार, स्वच्छता कर्मी सीता रमणजी रमण,नरसरा के मुखिया रामजी राम, नरसरा के पंसस एहसान समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: JDU में घमासान, राजेश राय बने KusheshwarAsthan प्रखंड अध्यक्ष, विनीत कुमार ने कहा -यह धांधली है, पढ़िए कुशेश्वरस्थान पूर्वी की Political HOT

समारोह स्थल से  जिले के 10 प्रखंड के 19 पंचायत के मिशन 200 वार्ड में कचरा उठाव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसमें बहेड़ी प्रखंड  के 3 पंचायत समधपुरा, इनाई व गंगदह शिवराम, मनीगाछी प्रखंड के बाजिदपुर, केवटी

दरभंगा कचरा प्रबंधन इकाई की शुरूआत करने वाला बिहार का तीसरा जिला बना

प्रखंड के कोयलास्थान, असराहा व ननौरा, सिंहवाड़ा प्रखंड के रमपुरा, बनौली, सढ़वारा व सिमरी, बहादुरपुर प्रखंड के दिलावरपुर, बिरौल प्रखंड के पररी व रोहार महमूदा, घनश्यामपुर प्रखंड के तुमौल, अलीनगर प्रखंड के अलीनगर, हनुमाननगर प्रखंड के पटोरी तथा हायाघाट के मिर्जापुर व सिधौली पंचायत समेत कुल 205 वार्डों में कचड़ा प्रबंधन यूनिट की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से शुरुआत की गई।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Stock Market में बहार: सेंसेक्स और निफ्टी ने पकड़ी रफ्तार, निवेशक मालामाल!

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 23 फरवरी...

”दो दीवाने शहर में’ vs ‘अस्सी’: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौन पड़ा भारी, जानें तीसरे दिन की कमाई!

Box Office Collection News: 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दो बिल्कुल अलग मिजाज...

बिहार BTSC Recruitment: डेयरी टेक्नोलॉजी युवाओं के लिए शानदार अवसर

BTSC Recruitment: बिहार में डेयरी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पढ़ाई कर चुके युवाओं के...

भारतीय स्टॉक मार्केट में इस हफ्ते क्या है खास?

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में इस सप्ताह नई कंपनियों के आईपीओ, बैंकिंग क्षेत्र...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें