back to top
15 जुलाई, 2024
spot_img

Pune Railway Station करोड़ों के सोना लूटकांड में Darbhanga से Begusarai का अपराधी धराया, Darbhanga-Maharashtra Police की Joint Action

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला DeshajTimes | आपका चहेता Deshaj इस 20 जुलाई 2025 को हो जाएगा पूरे 7 साल का| 20 जुलाई, 2018 - 20 जुलाई, 2025 | ...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित@7 साल | आप बनें भागीदार Deshaj के 7 साल...| चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes
spot_img
Advertisement
Advertisement

दरभंगा के बेलवागंज से महाराष्ट्र पुलिस ने सोना लूटकांड के वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। – पुणे रेलवे स्टेशन पर हुए करोड़ों के सोना चोरी मामले में आरोपी ललन साह की गिरफ्तारी। – लहेरियासराय थाना पुलिस के सहयोग से हुई कार्रवाई, न्यायालय के आदेश पर आरोपी को पुणे ले जाया गया।@प्रभास रंजन, दरभंगा देशज टाइम्स।

5 करोड़ सोना लूटकांड में जेल जा चुका (Highlights)

ललन साह (बखरी, बेगूसराय) को बेलवागंज, अंधेरिया बाग, लहेरियासराय, दरभंगा से गिरफ्तार किया गया। इसने पुणे रेलवे स्टेशन पर सोना लूट को अंजाम दिया था। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी रिकॉर्ड रहा है। वह, 2020 में दरभंगा में 5 करोड़ के सोना लूटकांड में जेल जा चुका। अधिकारियों का रवैया: महाराष्ट्र पुलिस ने मीडिया से कोई बयान नहीं दिया। गिरफ्तारी प्रक्रिया: लहेरियासराय पुलिस के सहयोग से गुप्त छापेमारी।

महाराष्ट्र पुलिस ने लहेरियासराय थाना के सहयोग से

दरभंगा, देशज टाइम्स। शहर के बेलवागंज अंधेरिया बाग मोहल्ले से महाराष्ट्र पुलिस ने लहेरियासराय थाना के सहयोग से एक बड़े सोना लूटकांड में शामिल आरोपी को गुप्त छापेमारी में गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश के तहत पुणे भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Police Exam को लेकर Mobiles, Watches, Bluetooth… सब पर रोक! केंद्र पर देर से पहुंचे तो सीधे बाहर! Darbhanga Administration की Guidelines जानिए

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ललन साह, पिता – स्वर्गीय शिवजी साह, मूल निवासी – चौथम, खगड़िया, वर्तमान पता – आदर्श नगर, बखरी, बेगूसराय के रूप में हुई है।

पुणे रेलवे स्टेशन से जुड़ा है मामला

बताया जा रहा है कि पुणे रेलवे स्टेशन पर एक सोना कारोबारी के साथ भारी मात्रा में सोना की चोरी/लूट हुई थी। इस मामले में पुणे रेलवे पुलिस ने पहले एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। उस आरोपी और टेक्निकल सेल की सूचना पर पुलिस दरभंगा पहुंची थी।

पहले भी दरभंगा में 5 करोड़ की सोना लूट में रहा है शामिल

गिरफ्तार ललन साह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। साल 2020 में दरभंगा टावर के पास हुए ₹5 करोड़ से अधिक के सोना-हीरा लूटकांड में वह प्रमुख आरोपी था। उस कांड में 32 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, और ललन करीब डेढ़ साल तक जेल में भी रहा था। उसपर 1 किलो सोना लेकर फरार होने का आरोप था।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में 250 से अधिक मरीजों का हड्डी-नस-शुगर... सबका मुफ्त इलाज!, Dr. Shravan Kumar Yadav ने कहा- जल्द आयुष्मान की देंगे सुविधा, मरीज बोले– ऐसा डॉक्टर नहीं देखा!

जरूर पढ़ें

Darbhanga के Kusheshwarsthan में धर्मशाला की रेलिंग गिरी, 3 जख्मी, Ambulance को धक्का मार… 2 DMCH रेफर

शिवगंगा घाट पर टूटी रेलिंग, 3 घायल! गनीमत रही कि हादसा भीड़ में नहीं...

Darbhanga में 30 साल पुराने Ram Kripal Choudhary Murder Case में Darbhanga Court सख्त, दिया अंतिम मौका –अब चूके तो फंसे

“30 साल पुराना हत्याकांड, अब कोर्ट ने दी अंतिम चेतावनी” “दरभंगा में 1994 में...

Darbhanga News | भरवाड़ा में पानी के नाम पर लाठी-डंडों से हमला! पत्थरबाज़ी, असलहे के साथ हंगामा, मारपीट

मस्जिद में पानी के लिए पहुंचे तो लाठी-डंडों से हुआ हमला! भरवाड़ा में मचा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें