back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 10, 2026
spot_img

47 करोड़ का पुल –Begusarai से Darbhanga आइए अब नए रूट से, दूरी मिलेंगी 25 KM कम, Samastipur शहर में घुसे बिना, जितवारपुर से सीधे पहुंचिए मुक्तापुर-Darbhanga

spot_img
- Advertisement - Advertisement

अगर आप बेगूसराय से दरभंगा जाते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है! अब दूरी होगी 25 किलोमीटर कम…। मस्तीपुर में बूढ़ी गंडक पर बन रहा है 47 करोड़ का पुल, जिसकी लंबाई अब 400 मीटर तक बढ़ा दी गई है। अब समस्तीपुर शहर में घुसे बिना, जितवारपुर से होते हुए सीधे पहुंचिए मुक्तापुर और दरभंगा। पढ़िए देशज टाइम्स।

- Advertisement -

जितवारपुर से मुक्तापुर के बीच नए रूट से लोग सीधे पहुंचेंगे दरभंगा, नहीं करना होगा समस्तीपुर में एंट्री

बिहार सरकार की एक बड़ी सौगात जल्द ही आम लोगों को मिलने जा रही है। समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी पर बन रहा नया पुल अब लगभग तैयार हो चुका है। इसके निर्माण से बेगूसराय और दरभंगा के बीच की दूरी 25 किलोमीटर तक कम हो जाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इस पहल से न केवल लोगों का समय बचेगा, बल्कि उन्हें जाम की समस्या से भी राहत मिलेगी।

- Advertisement -

समस्तीपुर शहर में एंट्री की जरूरत नहीं

अब लोग जितवारपुर-इलमासनगर-मन्नीपुर होते हुए सीधा मुक्तापुर जा सकेंगे।समस्तीपुर शहर में एंट्री करने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे यातायात सुगम और तेज होगा।यह नया रूट बेगूसराय से दरभंगा जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए बड़ी राहत है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: एक लाख लेकर निकले थे, पोखर किनारे मिली लाश, पढ़िए हत्या की बू और टेंपो ड्राइवर

47 करोड़ की लागत से बन रहा पुल, लंबाई बढ़ी 400 मीटर तक

पहले इस पुल की लंबाई 336 मीटर रखी गई थी। अब 11 पाया बनाए जा रहे हैं, जिससे लंबाई बढ़कर 400 मीटर हो गई है। पुल निर्माण की लागत भी बढ़कर 47 करोड़ रुपये हो गई है। यह पुल जितवारपुर हकीमाबाद गांव के राजघाट के पास बनाया जा रहा है।

किसानों को भी मिलेगा बड़ा फायदा

रोसड़ा, दलसिंहसराय और उजियारपुर के किसानों को सब्जी मंडी तक पहुंचना होगा आसान। किसानों को अब जाम से नहीं जूझना पड़ेगा और परिवहन में समय की बचत होगी। यह पुल स्थानीय बाजार समिति तक कृषि उत्पाद पहुंचाने की प्रक्रिया को तेज करेगा।

लोगों की वर्षों पुरानी मांग हो रही पूरी

इस पुल के निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सरकार ने इसे चुनाव से पहले जनता के लिए बड़ी सौगात के रूप में पूरा करने का निर्णय लिया। निर्माण कार्य पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि लोगों को कोई परेशानी ना हो।

जाम से राहत और विकास की रफ्तार

नए पुल के बनने से जाम की गंभीर समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही बेगूसराय, समस्तीपुर और दरभंगा के ग्रामीण इलाकों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी। जितवारपुर, इलमासनगर और मन्नीपुर जैसे गांवों में भी विकास को गति मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

राजस्थान एजुकेशन न्यूज़: अब 5वीं और 8वीं के छात्र नहीं होंगे सीधे अगली कक्षा में प्रमोट!

Rajasthan Education News: राजस्थान सरकार ने स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए 5वीं...

IND vs PAK T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का इंतजार खत्म, कोलंबो में होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला!

IND vs PAK T20 World Cup: क्रिकेट फैंस हो जाइए तैयार! जिसका इंतजार सालों...

विजया एकादशी 2026: जानिए व्रत के नियम और महत्व

Vijaya Ekadashi: सनातन धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व है, और फाल्गुन मास...

NEET UG 2026: एनटीए ने जारी किया परीक्षा शहर और भाषा चयन पर अहम वीडियो, ऐसे भरें आवेदन फॉर्म

NEET UG 2026: देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 की...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें