back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 12, 2026
spot_img

Darbhanga News: शौक जब सिर चढ़कर बोलता है… Benipur रील बनाने के लिए हाथ में लहरा रहे थे देसी पिस्टल, पुलिस ने धर दबोचा, जानिए पूरा मामला

spot_img
- Advertisement -

Benipur News: सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक जब सिर चढ़कर बोलता है, तो सलाखों के पीछे की हवा खिलानी पड़ती है। बेनीपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां चार लड़कों का हीरो बनने का सपना पुलिस ने चकनाचूर कर दिया।

- Advertisement -

बहेड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर घोंघिया के चार युवकों को देसी पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह बहेड़ा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि मझौड़ा चौक के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहे हैं, जिनका इरादा ठीक नहीं लग रहा है।

- Advertisement -

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस आरक्षी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राही के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और संदिग्धों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देख एक युवक मझौड़ा गाछी की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: MP Gopal Jee Thakur के नाम पर आधी रात को बड़ा खेला, घर पर सस्ते सिलेंडर बंटने की उड़ी अफवाह, FIR दर्ज

Benipur News: रील बनाने का शौक पड़ा भारी

पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक की पहचान लक्ष्मणपुर गांव के कृष्ण कुमार यादव के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके कमर से एक देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई। पूछताछ में कृष्ण कुमार ने जो खुलासा किया, वह हैरान करने वाला था। उसने बताया कि यह पिस्टल उसने गांव के ही दो सगे भाइयों, सचिन सहनी और सत्यम सहनी से मोबाइल पर रील बनाने के लिए ली थी।

कृष्ण ने यह भी बताया कि सचिन और सत्यम के पास और भी अवैध हथियार हो सकते हैं। कृष्ण की निशानदेही पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही दूरी पर सचिन और सत्यम सहनी को भी धर दबोचा। दोनों भाइयों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने कृष्ण कुमार यादव और एक अन्य साथी राघव यादव को पिस्टल दी थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चौथे आरोपी राघव कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। राघव ने भी रील बनाने के लिए पिस्टल लेने की बात स्वीकार की।

दो पिस्टल और चार मोबाइल बरामद

पुलिस ने इन चारों युवकों के पास से कुल दो देसी पिस्टल और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब पुलिस ने जब्त किए गए मोबाइल फोनों की गैलरी की जांच की, तो उसमें पिस्टल के साथ युवकों की कई तस्वीरें और वीडियो मिले। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह शौक ही उनके लिए मुसीबत बन गया। बहेड़ा पुलिस ने पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार राही के आवेदन पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

दमदार Tata Safari: जानें EMI, फीचर्स और टॉप वेरिएंट की पूरी जानकारी!

Tata Safari: क्या आप एक दमदार और स्टाइलिश SUV खरीदने का सपना देख रहे...

रश्मिका मंदाना: 8 साल पुराने ऑडियो लीक पर भड़कीं ‘पुष्पा’ एक्ट्रेस, लीगल एक्शन की धमकी!

Rashmika Mandanna News: नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना इन दिनों एक पुराने विवाद को लेकर...

Darbhanga News: जाले में भीषण Road Accident, युवा व्यवसायी संजय कुमार की मौत, से बाजार में सन्नाटा, घर में कोहराम

Road Accident: नियति का पहिया जब घूमता है तो खुशियों भरी जिंदगानी पर दुखों...

Darbhanga News: MP Gopal Jee Thakur के नाम पर आधी रात को बड़ा खेला, घर पर सस्ते सिलेंडर बंटने की उड़ी अफवाह, FIR दर्ज

Darbhanga MP Gopal Jee Thakur: सोशल मीडिया की दुनिया भी बड़ी अजीब है, यहां...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें