spot_img

Darbhanga News: दुर्गा महारानी के जयकारों से गूंजा Benipur, बेलन्योति के साथ नवरात्रि की धूम, जानें कब खुलेंगे मां के पट

spot_img
- Advertisement -

Benipur News: आस्था और भक्ति के संगम में पूरा बेनीपुर क्षेत्र सराबोर हो चुका है। वासंतिक नवरात्र के छठे दिन यानी षष्ठी तिथि पर मंगलवार को हर तरफ मां दुर्गा की भक्ति की लहर देखने को मिली। क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पूजा स्थलों पर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई और बेलन्योति की रस्म पूरी की गई।

- Advertisement -

Benipur News: गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभा यात्रा

मंगलवार को बेनीपुर अनुमंडल के शिवराम, उफरदाहा, पोहद्दी और सजनपुरा समेत कई गांवों में वासंतिक नवरात्र के अवसर पर विशेष पूजा का आयोजन किया गया। पूजा समितियों के नेतृत्व में पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा की शुरुआत की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली। यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पूजा स्थलों पर पहुंची, जहां बेल वृक्ष का पूजन कर बेलन्योति की रस्म पूरी की गई। इस दौरान पूरा इलाका मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान होता रहा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। आयोजकों ने बताया कि बुधवार की सुबह ‘बेल तोड़ी’ की रस्म के साथ ही मां के पट आम श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

- Advertisement -

बहेड़ा और सझुआर में भी भक्ति की बयार

एक ओर जहां दुर्गा मंदिरों में धूम है, वहीं दूसरी ओर बहेड़ा के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में चल रहे नवाह संकीर्तन में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। पूजा समिति के सचिव शंकर भगवान पूर्वे ने बताया कि यहां वर्ष 1979 से यह परंपरा अनवरत चली आ रही है। इस वर्ष भी इस नवरात्रि पूजा आयोजन में सीमावर्ती देश नेपाल से भी कीर्तन मंडलियां अपनी प्रस्तुति देने पहुंची हैं। पूजा पंडाल में स्थापित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इसके अलावा, मेला परिसर में बच्चों के मनोरंजन के लिए भी कई तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। वहीं, सझुआर स्थित महावीर मंदिर में चल रही राम कथा को सुनने के लिए भी शाम ढलते ही लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। कथावाचक नंद जी महाराज के मुख से राम कथा सुनकर पूरा गांव भक्ति के माहौल में सराबोर हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: सिमरी में Tailor Master Murder टेलर मास्टर की चाकू गोदकर हत्या, 5 नामजद, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Major Nitish Kumar Singh: सेना के घाव भुलाकर UPSC में पाई 305वीं रैंक, बेगूसराय के लाल ने लिखी नई कहानी

Major Nitish Kumar Singh: बेगूसराय का एक सपूत, जिसने देश की सरहद पर गोलियां...

Bihar News CM: सम्राट चौधरी का बढ़ता कद, क्या बिहार में BJP के अगले मुख्यमंत्री होंगे?

Samrat Choudhary: बिहार की सियासी गलियों में इन दिनों एक नाम सबसे ज़्यादा गूंज...

Bihar Politics: नीतीश कुमार का इस्तीफा तय! कैबिनेट बैठक के बाद गहमागहमी तेज, जानें आगे क्या?

Bihar Politics: बिहार में आज का दिन राजनीतिक गलियारों में हलचल भरा रहा। मुख्यमंत्री...