
Holi festival: रंगों की बौछार और खुशियों की फुहार के बीच बेनीपुर में Holi festival का पर्व शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। सुबह से ही लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की बधाई देते नजर आए, वहीं सोशल मीडिया पर भी शुभकामनाओं का तांता लगा रहा।
शांतिपूर्ण Holi festival के लिए प्रशासन रहा मुस्तैद
होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से चौकस रहा। अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा और अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी बासुकीनाथ झा दिनभर क्षेत्र में गश्त करते रहे। अधिकारियों ने महिनाम, पोहद्दी, बेनीपुर, आशापुर, बहेड़ा और अली नगर प्रखंड के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर शांति व्यवस्था का जायजा लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। सुरक्षा के लिहाज से बेनीपुर अनुमंडल में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बलों की तैनाती की गई थी, जिसके फलस्वरूप कोई भी बड़ी अप्रिय घटना सामने नहीं आई। कुछ जगहों पर मामूली कहासुनी और छुटपुट सड़क दुर्घटनाएं अवश्य हुईं।
महंगाई पर भारी पड़ी आस्था, मटन की दुकानों पर उमड़ी भीड़
होली के जश्न पर महंगाई का असर फीका नजर आया। लोगों ने महंगाई की परवाह किए बिना मछली, मटन, मिठाई और फलों की जमकर खरीदारी की। बाजार में इन दुकानों पर भारी भीड़ देखने को मिली। बर्ड फ्लू की आशंका के चलते मुर्गे की बिक्री लगभग न के बराबर रही, लेकिन इसकी सारी कसर मटन की दुकानों पर निकल गई। आलम यह था कि सड़कों के किनारे अस्थायी मटन की दुकानें सज गई थीं और वहां दोपहर तक खरीदारों का हुजूम लगा रहा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। बहेड़ा थाना अध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रोशन कुमार ने बताया कि कुछ छोटी-मोटी घटनाओं को छोड़कर पूरे क्षेत्र में होली शांतिपूर्वक मनाई गई। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। कहीं से किसी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।








