spot_img

बेनीपुर नगर परिषद को 23.83 करोड़ का लाभ…बजट पर सर्वसम्मति मुहर

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News। सतीश चंद्र झा, बेनीपुर। Benipur Municipal Council को 23.83 करोड़ का लाभ…बजट पर सर्वसम्मति मुहर। बेनीपुर नगर परिषद का वार्षिक बजट आज सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसमें 23 करोड़ 83 लाख 28 हजार 850 रुपये का लाभ दर्शाया गया है। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद मो. अकबाल ने की।

- Advertisement -

Darbhanga News :1.85 अरब रुपये की संभावित आय, 1.61 अरब रुपये का अनुमानित व्यय

आज की बैठक में नगर परिषद की संभावित आय 1 अरब 85 करोड़ 26 लाख 25 हजार 795 रुपये आंकी गई, जबकि कुल व्यय 1 अरब 61 करोड़ 42 लाख 96 हजार 945 रुपये निर्धारित किया गया।

- Advertisement -

Darbhanga News : प्रमुख आय स्रोत:

  • संपत्ति कर: ₹77 लाख 86 हजार

    - Advertisement -
  • ट्रेड अनुज्ञप्ति शुल्क: ₹80 लाख 91 हजार 472

  • भूमि निबंधन मुद्रांक: ₹4 करोड़ 30 लाख 48 हजार 240

  • सैरात एवं पार्किंग शुल्क: ₹13 लाख 53 हजार 266

  • मोबाइल टावर शुल्क: ₹14 लाख 26 हजार 884

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Traffic Plan दरभंगा में दुर्गा पूजा-उर्स पर ट्रैफिक के नए नियम: गाड़ी निकालने से पहले जान लें ये रास्ते! कहां करें पार्किंग | पढ़िए - बेनीपुर/बिरौल के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान

प्रमुख व्यय मद:

  • प्रशासनिक व्यय: ₹2 करोड़ 76 लाख 78 हजार 244

  • साफ-सफाई, बिजली एवं नागरिक सुविधाएं: ₹12 करोड़ 26 लाख 16 हजार 751

  • पूंजीगत व्यय: ₹50 करोड़ 37 लाख 50 हजार

  • शहरी गरीबी उन्मूलन एवं आधारभूत संरचना: ₹6 करोड़ 87 लाख 45 हजार 574

इसके अलावा, सड़क, बिजली, नाला, पानी, स्वच्छता, सार्वजनिक उपयोगिता और अवशिष्ट प्रबंधन के लिए भी अलग से राशि का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime दरभंगा में खौफनाक वारदात! अकेली महिला को घर में चाकू से गोदकर हत्या, क्या बैंक से निकले रुपए बने मौत का कारण?

सर्वसम्मति से पारित हुआ बजट

बैठक में मुख्य पार्षद मो. अकबाल की ओर से प्रस्तुत बजट पर चर्चा के दौरान किसी भी सदस्य ने कोई आपत्ति नहीं जताई। सभी उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

नगर परिषद के सर्वांगीण विकास पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कुमार संभव ने कहा कि यह बैठक नगर के विकास के लिए मिसाल बनेगी। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद और नगर परिषद कर्मी एकजुट हैं, जिससे नगर का सर्वांगीण विकास संभव होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime! दरभंगा में बुजुर्ग की हत्या! आख़िर आर्केस्ट्रा में क्या हुआ, कैसे गई जान?

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद राजीव कुमार ठाकुर, वार्ड पार्षद राजीव लोचन ठाकुर, इंदु देवी, चंदा चौधरी, संतोष झा, आनंद कुमार झा, देवकीनंदन ठाकुर, संतोष पंडित सहित सभी पार्षद उपस्थित थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

उत्तर बिहार में खुलेगी रोजगार की राह! 890 करोड़ से बदलेगा पुनौरा धाम, विराट रामायण मंदिर से होगा बड़ा बदलाव

Bihar Religious Tourism: उत्तर बिहार में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 890 करोड़ रुपये की योजना से सीतामढ़ी का पुनौरा धाम विकसित हो रहा है। पूर्वी चंपारण में विराट रामायण मंदिर भ #BiharReligiousTourism,#PunauraDham,#ViratRamayanMandir

भागलपुर में 2 करोड़ का स्मैक जब्त! जिले में पहली बार इतनी बड़ी ड्रग्स की खेप पकड़ी गई

Bhagalpur Drug Bust: भागलपुर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 करोड़ रुपये कीमत की एक किलो स्मैक बरामद की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया ग #BhagalpurDrugBust,#BiharPolice,#SmackSeizure

तालाबों से निकला ‘सुपरफूड’, GenZ ने बदल दी किस्मत! दरभंगा, मधुबनी का मखाना अब पूरी दुनिया में मचा रहा धमाल

Mithila Makhana: मिथिला का मखाना अब सिर्फ पारंपरिक खाद्य पदार्थ नहीं रहा, GenZ की बदौलत यह ग्लोबल मार्केट तक पहुंच गया है। आकर्षक पैकेजिंग और ऑनलाइन बिक्री से हजारों लोगों को रो #MithilaMakhana,#BiharNews,#GenZBusiness

भागलपुर में रफ्तार का कहर! बालू ट्रक ने कुचला बुजुर्ग को, ऑन द स्पॉट मौत, स्कूल से लौटते वक्त हादसा

Bhagalpur Road Accident: भागलपुर के सन्हौला बाजार में एक तेज रफ्तार बालू लदे ट्रक ने 75 वर्षीय साइकिल सवार बुजुर्ग की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। #BhagalpurNews,#RoadSafetyBihar,#SanholaAccident