back to top
13 नवम्बर, 2024
spot_img

बेनीपुर नगर परिषद को 23.83 करोड़ का लाभ…बजट पर सर्वसम्मति मुहर

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

Darbhanga News। सतीश चंद्र झा, बेनीपुर। Benipur Municipal Council को 23.83 करोड़ का लाभ…बजट पर सर्वसम्मति मुहर। बेनीपुर नगर परिषद का वार्षिक बजट आज सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसमें 23 करोड़ 83 लाख 28 हजार 850 रुपये का लाभ दर्शाया गया है। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद मो. अकबाल ने की।

Darbhanga News :1.85 अरब रुपये की संभावित आय, 1.61 अरब रुपये का अनुमानित व्यय

आज की बैठक में नगर परिषद की संभावित आय 1 अरब 85 करोड़ 26 लाख 25 हजार 795 रुपये आंकी गई, जबकि कुल व्यय 1 अरब 61 करोड़ 42 लाख 96 हजार 945 रुपये निर्धारित किया गया।

Darbhanga News : प्रमुख आय स्रोत:

  • संपत्ति कर: ₹77 लाख 86 हजार

  • ट्रेड अनुज्ञप्ति शुल्क: ₹80 लाख 91 हजार 472

  • भूमि निबंधन मुद्रांक: ₹4 करोड़ 30 लाख 48 हजार 240

  • सैरात एवं पार्किंग शुल्क: ₹13 लाख 53 हजार 266

  • मोबाइल टावर शुल्क: ₹14 लाख 26 हजार 884

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Election: 14 नवंबर को सुबह 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती, जानिए क्या है व्यवस्था

प्रमुख व्यय मद:

  • प्रशासनिक व्यय: ₹2 करोड़ 76 लाख 78 हजार 244

  • साफ-सफाई, बिजली एवं नागरिक सुविधाएं: ₹12 करोड़ 26 लाख 16 हजार 751

  • पूंजीगत व्यय: ₹50 करोड़ 37 लाख 50 हजार

  • शहरी गरीबी उन्मूलन एवं आधारभूत संरचना: ₹6 करोड़ 87 लाख 45 हजार 574

इसके अलावा, सड़क, बिजली, नाला, पानी, स्वच्छता, सार्वजनिक उपयोगिता और अवशिष्ट प्रबंधन के लिए भी अलग से राशि का प्रावधान किया गया है।

सर्वसम्मति से पारित हुआ बजट

बैठक में मुख्य पार्षद मो. अकबाल की ओर से प्रस्तुत बजट पर चर्चा के दौरान किसी भी सदस्य ने कोई आपत्ति नहीं जताई। सभी उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से प्रस्ताव को मंजूरी दे दी

नगर परिषद के सर्वांगीण विकास पर जोर

बैठक को संबोधित करते हुए नगर परिषद के प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी कुमार संभव ने कहा कि यह बैठक नगर के विकास के लिए मिसाल बनेगी। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद और नगर परिषद कर्मी एकजुट हैं, जिससे नगर का सर्वांगीण विकास संभव होगा

बैठक में उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद राजीव कुमार ठाकुर, वार्ड पार्षद राजीव लोचन ठाकुर, इंदु देवी, चंदा चौधरी, संतोष झा, आनंद कुमार झा, देवकीनंदन ठाकुर, संतोष पंडित सहित सभी पार्षद उपस्थित थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga’s Jalley CHC Major Milestone — एक दिन में 25 महिलाओं का सफल Sterilization; जल्द शुरू होगी सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा

जाले |जाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को आयोजित परिवार कल्याण शिविर के...

Darbhanga में 19 वर्षीय अपहृत युवती बरामद, मुंह पर ओढ़नी बांधकर किया था Kidnap; 5 नामजद की तलाश में पुलिस

जाले | थाना क्षेत्र के एक गांव से अपहृत 19 वर्षीय युवती को पुलिस...

Major Road Accident in Darbhanga — भाभी को मायके छोड़कर लौट रहे युवक की मौत

सतीश चंद्र झा, बेनीपुर | बहेड़ा–सकरी मुख्य मार्ग पर हावीभौआड़ गांव के पास बुधवार...

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर

Darbhanga के जाले में बिजली का झटका लगने से कर्मी झुलसा, DMCH रेफर...जाले- रतनपुर...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें