
Benipur News: आस्था का सैलाब जब सड़कों पर उतरा, तो पूरा बहेड़ा भक्तिरस में सराबोर हो गया। बेनीपुर अनुमंडल के बहेड़ा स्थित प्रसिद्ध राम-जानकी-हनुमान मंदिर परिसर में पिछले नौ दिनों से चल रहे 48वें श्रीश्री 108 श्रीमद् भागवत नाम नवाह संकीर्तन महायज्ञ का समापन रविवार को एक भव्य शोभायात्रा के साथ हुआ। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
Benipur News: शंकर-पार्वती की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र
गाजे-बाजे की धुन पर थिरकते भक्त और ‘जय श्री राम’ के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। इस विशाल शोभायात्रा में शामिल होने के लिए सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे उमड़ पड़े। सभी के हाथों में महावीरी ध्वज थे और चेहरे पर भक्ति का भाव स्पष्ट झलक रहा था।
आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह धार्मिक जुलूस यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर बहेड़ा के प्रमुख मार्गों की ओर बढ़ा। सजी-धजी गाड़ियों पर विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाएं विराजमान थीं, लेकिन भगवान शंकर और माता पार्वती की मनमोहक झांकी सभी के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही। लोग इस अद्भुत झांकी को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने के लिए आतुर दिखे।
जुलूस में शामिल लोग जय श्री राम सहित अन्य देवी-देवता के जयकारे लगा रहे थे तथा हाथ में ध्वज लिए हुए है। जूलूश में शंकर-पार्वती की झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। समाचार लिखे जाने तक जुलूस बहेड़ा यज्ञ स्थल से शुरू होकर छोटी बाजार, रजिस्ट्री ऑफीस तक पहुचा था। जबकि शोभायात्रा को अभी लम्बी दूरी तय करनी है। शोभायात्रा का समापन देर रात होने की संभावना है। सुरक्षा व्यवस्था में भाड़ी सुरक्षा बल के साथ ड्रोन कैमरे के साथ-साथ विडियोग्राफी दल को लगाया गया है।जिसका जायजा एसडीपीओ बासुकीनाथ झा एवं अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा स्वयं कर रहे हैं।
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
शोभायात्रा के दौरान शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। जुलूस के मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बासुकीनाथ झा स्वयं पूरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए थे और लगातार स्थिति का जायजा ले रहे थे। यज्ञ समिति के सचिव शंकर भगवान पूर्वे ने बताया कि जुलूस बहेड़ा यज्ञ स्थल से शुरू होकर छोटी बाजार और रजिस्ट्री ऑफिस समेत कई प्रमुख मार्गों से गुजरा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने बताया कि यह यात्रा देर रात तक चलेगी और विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए शांतिपूर्वक संपन्न होगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।








You must be logged in to post a comment.