मई,20,2024
spot_img

बेनीपुर के 13 पैक्स के लिए नामांकन खत्म, नहीं खुला एक भी नामांकन का खाता, मझौड़ा और बहेड़ा में अध्यक्ष पद पर निर्विरोध जीत तय, जानिए अन्य दस पैक्स पदों का हाल

spot_img
spot_img
spot_img

बेनीपुर, देशज टाइम्स ब्यूरो। प्रखंड के 13 पैक्स के लिए होने वाली चुनाव नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार को खत्म हो गया। नामांकन प्रक्रिया खत्म होने तक जहां बेनीपुर पैक्स से एक भी व्यक्ति नामांकन नहीं किए। वहीं, मझौड़ा और बहेड़ा में अध्यक्ष पद का एकल प्रत्याशी होने के कारण वहां निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाना तय माना जा रहा है जबकि अन्य 10 पैक्स में अध्यक्ष पद के लिए एक से अधिक लोगों ने नामांकन का पर्चा भरा।

देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार बसुहाम पैक्स से हरीश चंद्र मिश्र, राधारमण मिश्र, हरिपुर से अमरेंद्र नारायण झा, महेश कुमार महतो, मकरमपुर से कमलेंदु मिश्र एवं रामलला चौधरी डखराम से विजय यादव, जगदेव यादव, बहेड़ा से ओम प्रकाश झा, महिनाम से अरुण कुमार झा, भोगेंद्र मिश्र, हीरा मिश्र, मझौरा से  राम किशोर ठाकुर, धेरूक से विजय कुमार झा, फूल झा रमौली से शंकर कुमार मिश्र, अनिल कुमार झा, नवादा से संतोष झा, महेंद्र नारायण झा, अनिल कुमार झा, हाविभौआर से आनंद चंद्र झा, दुर्गानंद झा, रामसागर चौधरी एवं किशोर कुमार झा ने सदस्यों का कोरम पूरा करते हुए नामांकन पर्चा दाखिल किया, जबकि देवराम अमैठी  से चंद्र मोहन झा एवं अब्दुल खैर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का पर्चा दाखिल किया।

सहायक निर्वाचित पदाधिकारी सह सीओ भुवनेश्वर झा ने कहा कि अमैठी पैक्स मे सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हो सका जिसके कारण यहां भी चुनाव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| CSP चलाने वाला निकला बड़े गैंग का अपराधी, SDPO Manish Chandra Choudhary का Action...दो अपराधी लोडेड पिस्टल,मैग्जीन, कारतूस के साथ गिरफ्तार

फोटो तस्वीर: पैक्स चुनाव नामांकन के अंतिम दिन उमड़ी नामांकन स्थल पर भीड़

 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें