back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 28, 2026
spot_img

Darbhanga News: Benipur में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, डिलीवरी बॉय बन बेच रहा था शराब, बाइक समेत दबोचा

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Benipur News: बिहार में शराबबंदी को ठेंगा दिखाने वालों पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बहेड़ा पुलिस ने भी कुछ ऐसा ही जाल बिछाया, जिसमें एक शराब तस्कर मछली की तरह आ फंसा।

- Advertisement -

Benipur News: धरौड़ा चौक पर वाहन जांच में मिली सफलता

दरभंगा जिले के बेनीपुर अनुमंडल में बहेड़ा थाना पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को धरौड़ा चौक के पास चलाए गए एक विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से शराब के साथ-साथ उसकी बाइक भी जब्त कर ली है।

- Advertisement -

प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में शराब की डिलीवरी होने वाली है। इसी सूचना के आधार पर धरौड़ा चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान बिना नंबर की एक पल्सर बाइक पर सवार युवक को जब रोका गया, तो उसकी घबराहट देखकर पुलिस का शक गहरा गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। तलाशी लेने पर उसके पास से 180 एमएल की चार बोतल विदेशी शराब बरामद की गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: रैयाम में प्रवासियों के लिए लगा Health Camp, 222 लोगों की हुई जांच, 8 निकले हाई-रिस्क

पुलिस ने तत्काल बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान मझौड़ा निवासी रौशन कुमार मंडल के रूप में हुई है। पूछताछ में पता चला है कि वह डिलीवरी बॉय बनकर इस अवैध शराब के धंधे को अंजाम दे रहा था। पुलिस ने बाइक को भी जब्त कर लिया है और गिरफ्तार रौशन मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है।

पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नशे की हालत में एक और गिरफ्तार

इसी वाहन जांच अभियान के दौरान बहेड़ा पुलिस ने एक और सफलता हासिल की। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि धरौड़ा चौक पर ही एक व्यक्ति नशे की हालत में पाया गया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान प्रदीप दास के रूप में हुई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उसके खिलाफ भी संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मध्य-पूर्व के तनाव में India Iran Trade का भविष्य: भारत के लिए क्या हैं चुनौतियां और अवसर?

India Iran Trade: इस वक्त पूरी दुनिया की निगाहें ईरान और इजरायल के बीच...

अक्षय कुमार और सिंधी भाषा: ‘खिलाड़ी कुमार’ ने सुनाए मजेदार किस्से, मां की यादों से छलके आंसू!

Akshay Kumar News: टीवी के सबसे बड़े और धमाकेदार गेम शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून'...

Holi 2026 Date: जानें रंगों के इस महापर्व की तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्र ग्रहण का प्रभाव

Holi 2026 Date: फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाई जाने वाली होली, रंगों और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें