spot_img

Darbhanga News: बेनीपुर में Samrat Ashok Bhawan का रास्ता साफ, जल्द होगा शिलान्यास!

spot_img
- Advertisement -

Samrat Ashok Bhawan: बेनीपुर के लोगों का इंतजार अब खत्म होने वाला है! प्रखंड कार्यालय परिसर में इस बहुप्रतीक्षित भवन के निर्माण का रास्ता अब पूरी तरह से साफ हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता के बाद भूमि उपलब्ध करा दी गई है और जल्द ही निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।

- Advertisement -

बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में वर्षों से प्रतीक्षित Samrat Ashok Bhawan का निर्माण अब मूर्त रूप लेता दिख रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रवीण कुमार एवं राजस्व अधिकारी वरुण कुमार ने अंचल अमीन से जमीन की मापी करवाकर प्रखंड आवासीय परिसर में आवश्यक भूमि उपलब्ध करा दी है। यह कदम स्थानीय विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी की पहल पर उठाया गया है।

- Advertisement -

Samrat Ashok Bhawan: निर्माण की राह में बाधाएं हुईं दूर

ज्ञात हो कि स्थानीय विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी की पहल पर बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बेनीपुर नगर परिषद क्षेत्र एवं बहेरी नगर पंचायत क्षेत्र में दो अलग-अलग Samrat Ashok Bhawan निर्माण की स्वीकृति दिलाई गई थी। इसके लिए पिछले वर्ष जून माह में ही 1 करोड़ 61 लाख 74 हजार 9 सौ 62 रुपए की लागत से निर्माण कार्य पूरा किए जाने की निविदा प्रकाशित कर दी गई थी। हालांकि, नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा अब तक न तो उक्त योजना का इकरारनामा किया गया था और न ही स्थल का चयन हो पाया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। सोमवार को विधायक श्री चौधरी की पुनः सक्रिय पहल पर अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा के कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सम्राट अशोक भवन निर्माण कार्य को गति देने के लिए त्वरित निर्णय लिया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: जाले में घूम रहे बाइक चोर... रहिए सावधान! पढ़िए एक ही दिन में दो बाइकें गायब, पुलिस के हाथ खाली!

भूमि उपलब्ध, शिलान्यास की तैयारी तेज

उक्त निर्णय के आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं राजस्व पदाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भूमि की मापी करवाई और नगर परिषद बेनीपुर को भूमि हस्तगत करा दी है। प्रखंड एवं अंचल कार्यालय द्वारा भूमि उपलब्ध कराते ही नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी श्रीमती प्रथमा पुष्पांकर ने विगत जून माह में आवंटित निविदा के आधार पर संवेदक अमरनाथ झा को एक सप्ताह के अंदर इकरारनामा का कार्य संपन्न करने तथा भूमि पूजन एवं आधारशिला का तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस पहल से पूरे बेनीपुर में विकास की नई किरण जगी है।

इसके साथ ही, नगर परिषद के योजना पदाधिकारी कुमार संभव, नगर परिषद के विभागीय अमीन संतोष झा, कनीय अभियंता सत्येंद्र कुमार और संवेदक के प्रतिनिधि ने चिन्हित स्थल का जायजा लिया और अविलंब कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: नेपाल से Darbhanga आने वाली थी गांजा की ख़ेप Ganja Smuggling का INDO – NEPAL सीमा पर भंडाफोड़, 397 Kg गांजा...

Ganja Smuggling: बिहार के मधुबनी जिले में ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई...

Araria News: अररिया में Murder… कब्रिस्तान के पास गला रेतकर युवक की हत्या

Araria Murder: बिहार के अररिया में मंगलवार की सुबह एक खौफनाक वारदात से हड़कंप...

Bihar Engineering Jobs: बिहार में इंजीनियर-पॉलिटेक्निक छात्रों को मिलेगी नौकरी, सरकार का बड़ा प्लान

Bihar Engineering Jobs: बिहार में तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे युवाओं के लिए बड़ी...