spot_img

Darbhanga News: ससुराल में दामाद का खूनी खेल, धारदार हथियार से ससुर समेत 3 को काटा, पढ़िए मोबाइल, नशा और हंसता-खेलता परिवार

spot_img
- Advertisement -

Benipur News: रिश्तों की डोर जब कमजोर पड़ती है तो अक्सर खूनी मंजर दिखा जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ बहेड़ा थाना क्षेत्र के बेनीपुर नवटोलिया में, जहां एक दामाद ने अपने ही ससुराल को खून से लाल कर दिया। शनिवार की सुबह एक दामाद ने ससुराल पहुंचकर ससुर समेत परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

- Advertisement -

Benipur News: नशे की लत ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, बेनीपुर नवटोलिया के रहने वाले अमरनाथ झा ने लगभग 12-13 साल पहले अपनी बेटी की शादी हावीडीह निवासी श्याम सुंदर राय से की थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे भी हुए, लेकिन परिवार की खुशियों को श्याम सुंदर की नशे की लत ने ग्रहण लगा दिया। ससुराल वालों का आरोप है कि श्याम सुंदर राय नशे का आदी है और इसी वजह से पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इन विवादों से तंग आकर अमरनाथ झा अपनी बेटी को वापस अपने घर ले आए थे।

- Advertisement -

मोबाइल पर हुई कहासुनी, सुबह-सुबह ससुराल में तांडव

घटना से ठीक पहले शनिवार को पति-पत्नी के बीच मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी। इसी दौरान गुस्से में आकर श्याम सुंदर ने अपनी पत्नी को धमकी दी कि वह ससुराल में घुसकर उसे मारेगा। अपनी धमकी को अंजाम देने के लिए वह शनिवार की सुबह-सुबह अपने पिता के साथ ससुराल नवटोलिया पहुंच गया। वहां पहुंचते ही उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस Crime News ने सबको चौंका दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga में 'मानवता शर्मसार' करने वाले अवैध नर्सिंग होम पर कब लगेगी लगाम? पढ़िए शर्मशार करने वाली रिपोर्ट

जब बेटी को बचाने के लिए पिता अमरनाथ झा और उनके भाई बैजनाथ झा व अरुण झा बीच-बचाव करने आए, तो बाप-बेटे ने उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। चीख-पुकार सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए तो दोनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे।

पुलिस ने आरोपी दामाद को किया गिरफ्तार

हालांकि, स्थानीय लोगों ने भागते हुए आरोपी दामाद श्याम सुंदर राय को पकड़ लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। वहीं, तीनों घायलों को तुरंत दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। इस घटना ने पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर दिया है।

मामले की पुष्टि करते हुए बहेड़ा थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी दामाद श्याम सुंदर राय को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में Brown Sugar Seizure पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों से 5 तस्कर दबोचे, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

Brown Sugar Seizure: भागलपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर बड़ी चोट की है।...

Darbhanga News: स्कूल के पास संदिग्ध और मिली बड़ी शराब की बड़ी खेप, पढ़िए लावारिस बाइक और 142 बोतल नेपाली

शराब बरामदगी: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों के हौसले बुलंद हैं। ताजा मामला...

Darbhanga Crime News: केवटी में देशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने 20 लीटर चुलाई शराब पकड़ी

देशी शराब: बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों की चांदी कट रही है। ताजा...